छिनकी के किसानों ने किया कृषि कानूनों का विरोध

Spread the love

रुद्रपुर। केंद्र सरकार की ओर से पारित कृषि कानूनों को लेकर लोगों में आक्रोश बढ़ता जा रहा है। आक्रोशित छिनकी के ग्रामीणों सरकार के खिलाफ नारेबाजी कर प्रदर्शन किया। इस दौरान उन्होंने शीघ्र कृषि कानूनों को वापस नहीं लेने पर उग्र आंदोलन की चेतावनी दी। गुरुवार को कांग्रेस नेता गणेश उपाध्याय ने कहा धान खरीद में उत्तर प्रदेश और हरियाणा सरकार ने जो मॉडल प्रस्तुत किया है। उसे उत्तराखंड में लागू किया जाना चाहिए। किसान को अपने भुगतान के लिए भी कोर्ट का मुंह देखना पड़ा है । यह राज्य और देश के लिए शुभ संकेत नहीं है। उन्होंने कहा बढ़ती महंगाई को देखते हुये धान का वर्तमान का मूल्य बहुत कम है। डीजल के दाम 20 त्न तक बढ़ने से एक एकड़ की पैदावार में 6000 रुपये बढ़ चुका है। किसान के अनाज में 28त्न जीएसटी जोड़ कर मूल्य का निर्धारण करना चाहिए । कहा प्रधानमंत्री ने वादा किया था 2022 तक किसानों की आय दोगुना करेंगे। लेकिन किसानों को समस्याओं का सामना करना पड़ा रहा है। यहां जोगेंद्र सिंह जिंदू, तौकीर अंसारी, महिपाल सिंह बोरा, मोहम्मद साजिद, पिंदर सिंह, रिजवान अंसारी, फैज अहमद, तसव्वर नवी, इरफान, निशार अहमद, मेजर सिंह, गुरमेल सिंह, बाबू, शोएब अहमद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *