Uncategorized

ससुरालियों पर लगाया दहेज के लिए उसकी बेटी की हत्या करने का आरोप

Spread the love
Backup_of_Backup_of_add

रुद्रपुर। एक महिला ने अपने दामाद और बेटी के ससुरालियों पर दहेज के लिए उसकी बेटी की गला दबाकर हत्या करने का आरोप लगाया है। पुलिस ने मृतका की मां की तहरीर पर दामाद समेत सात के खिलाफ केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। गुरुवार को बरेली जिले के थाना बहेड़ी ग्राम सावंत शुभाली निवासी विमला देवी पत्नी पूरन सिंह ने पुलिस को तहरीर दी। उन्होंने कहा उनकी पुत्री स्वाति (20) का विवाह ग्राम धानचौड़ा निवासी नेत्रपाल के साथ हुआ था। उन्होंने आरोप लगाया दहेज के लिए अक्सर उसका दामाद और ससुराली उसकी पुत्री को परेशान करते थे। कहा दहेज की मांग पूरी न होने पर आरोपियों ने उसकी पुत्री को गला दबाकर हत्या कर दी। पुलिस ने विवाहिता की मौत के मामले में पति, ससुर राजपाल, सास पुष्पा देवी, जेठ सूरज पाल, जेठानी कमला देवी, नंद रजनी पत्नी वीरेंद्र और सोनू पत्नी विवेक के खिलाफ धारा 304 बी के तहत केस दर्ज कर लिया है। सरकड़ा चौकी इंचार्ज हरविंदर कुमार ने कहा बीती 15 अक्तूबर को विवाहिता स्वाति की मौत हुई थी। पुलिस पूछताछ में पता चला स्वाति और नेत्रपाल ने कोर्ट मैरिज की थी। दोनों करीबी रिश्तेदार थे। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में गला दबाने की पुष्टि नहीं हुई है। मौत का कारण जानने के लिए मृतका का बिसरा जांच के लिए भेजा गया है। मामले की जांच सीओ सुरजीत कुमार कर रहे हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!