चिरबोधिनी पत्रिका का हुआ विमोचन

Spread the love

बागेश्वर। स्व. चंद्र सिंह शाही राजकीय महाविद्यालय कपकोट में शुक्रवार को आयोजित कार्यक्रम में चिरबोधिनी पत्रिका का विमोचन किया गया। मुख्य अतिथि दर्जा राज्य मंत्री बीएस बिष्ट, क्षेत्रीय विधायक बलवंत सिंह भौर्याल, ब्लॉक प्रमुख गोविंद दानू, उपनिदेशक एनएस बनकोटी तथा पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष विक्रम शाही ने विमोचन किया। बिष्ट ने कहा कि महाविद्यालय संपादन मंडल द्वारा निकाली गई यह पत्रिका आने वाली पीढ़ी के लिए प्रेरणास्रोत होगी। दूरदर्शी राष्ट्र निर्माण में इसकी भूमिका अहम होगी। विधायक भौर्याल ने कॉलेज प्रशासन के कार्यों की सराहना की। इस मौके पर , डॉ. संतोष कुमार, डॉ. नीता साह, डॉ. बीसी तिवाड़ी, डॉ. ममता सुयाल, पूर्व ब्लॉक प्रमुख मनोहर राम, ज्येष्ठ हरीश मेहरा, राजू राठौर आदि मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *