Uncategorized

विधायक भौर्याल ने किया बूथ कार्यकारिणी का सत्यापन 

Spread the love
Backup_of_Backup_of_add

बागेश्वर। भाजपा शिखर मंडल के फरसाली और बड़ेत शक्ति केंद्रों की बैठक संपन्न हुई। इसमें मुख्य अतिथि क्षेत्रीय विधायक बलवंत सिंह भौर्याल ने बूथ कार्यकारिणी का सत्यापन किया। कार्यकर्ताओं के साथ विकास कार्यों पर चर्चा की। विधायक भौर्याल ने कहा कि कोरोना काल में गांवों को लौटे अधिक से अधिक प्रवासियों को मनरेगा के तहत जोड़ने पर जोर दिया। उन्होंने कहा कि सरकार मुख्यमंत्री स्वरोजगार योजना के तहत प्रवासियों को रोजगार देने का काम कर रही है। इसके लिए पूरे जिले में लोग योजनाओं का लाभ लेने में लगे हैं। साक्षात्कार के बाद उन्हें लोन दिया जा रहा है। बैठक में खाद्यान्न, किसान सम्मान निधि, पेंशन से लेकर सभी सरकारी योजनाओं पर चर्चा की गई। विधायक ने कहा कि जो लोग योजना का लाभ लेने से वंचित रह गए हैं उन्हें कार्यकर्ता लाभ पहुंचाने में मदद करें। इस मौके पर पूर्व ब्लॉक प्रमुख मनोहर राम , कनिष्ठ प्रमुख कवीन्द्र गड़िया, जिला महामंत्री सुरेश कांडपाल, मंडल अध्यक्ष गणेश सुरकाली, हरीश कोरंगा, नवीन कुमार, भारती कोरंगा, प्रेम सुरकाली आदि मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!