अपना बूथ सबसे मजबूत की कार्ययोजना पर काम करें : चौहान

Spread the love

जयन्त प्रतिनिधि।
सतपुली। भाजपा संगठन की चौबट्टाखाल विधानसभा कार्यसमिति की बैठक सतपुली में आयोजित की गई। बैठक में मुख्य अतिथि भाजपा के पूर्व हरिद्वार जिलाध्यक्ष और प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य डॉ. जयपाल चौहान ने कहा कि कार्यकर्ताओं को बूथ स्तर तक पार्टी संगठन की मजबूती के लिए हर समय तत्पर रहना चाहिए। भाजपा बूथ स्तर के कार्यकर्ताओं की ही बदौलत दुनिया की सबसे बड़ी पार्टी बनी। कहा कि आने वाले निकाय, पंचायत और लोकसभा चुनाव की तैयारियों के लिए अभी से अपना बूथ सबसे मजबूत की कार्ययोजना पर काम करें।
सतपुली स्थित एक वेडिंग प्वाइंट में आयोजित कार्यसमिति की बैठक में जिला पंचायत अध्यक्ष शांति देवी ने राज्य और केंद्र सरकार की उपलब्धियां गिनाते हुए कार्यकतार्रओं से उन्हें घर-घर तक पहुंचाने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि केंद्र में मोदी और राज्य में धामी के नेतृत्व में प्रदेश चहुंमुखी विकास की ओर अग्रसर है। भाजपा पौड़ी जिला महामंत्री शशि रतूड़ी ने चौबट्टाखाल विधानसभा में आने वाले भाजपा के चारों मंडल अध्यक्षों और कार्यकारिणी के सदस्यों को अपने दायित्वों का निर्वहन गंभीरता से करने के निर्देश दिए। इस मौके पर भाजपा राष्ट्रीय कार्यकारिणी सदस्य दासमती मीणा, महिला जिलाध्यक्ष मीना गैरोला, जिला प्रभारी महिला मोर्चा नेहा शर्मा, अध्यक्ष नगर पंचायत अंजना वर्मा, अनुसूचित जाति जिला अध्यक्ष नरेंद्र टम्टा, प्रमुख एकेश्वर नीरज पांथरी, भाजपा सतपुली मंडल अध्यक्ष सुरेंद्र बिष्ट, एकेश्वर अध्यक्ष गणेश रावत, पोखड़ा अध्यक्ष प्रभु शरण बुडाकोटी, बीरोंखाल अध्यक्ष ओमपाल बिष्ट समेत विभिन्न मोर्चों के पदाधिकारी, शक्ति केंद्र एवं बूथ स्तर के पदाधिकारी मौजूद थे। बैठक का संचालन जिला मंत्री महिपाल नेगी ने किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *