सीआईएसएफ जवान ने कंगना रनौत को जड़ा थप्पड़, चंडीगढ़ से जा रही थीं दिल्ली

चंडीगढ़,। लोकसभा चुनाव में हिमाचल प्रदेश की मंडी सीट से कंगना रणौत के सिर जीत का ताज सजा है। कंगना ने कांग्रेस प्रत्याशी विक्रमादित्य सिंह को हराया है। आज चंडीगढ़ से दिल्ली जाते से मोहाली एयरपोर्ट पर महिला सिपाही ने कंगना रनौत को थप्पड़ जड़ दिया।चंडीगढ़ एयरपोर्ट पर दोपहर 3:40 बजे सीआईएसएफ की कुलविंदर कौर ने कंगना को थप्पड़ मारने का आरोप है। जब वह चंडीगढ़ से दिल्ली वापस जा रही थीं। बताया जा रहा है कि किसानों पर कंगना के दिए बयान को लेकर महिला सिपाही नाराज थी। लोकसभा चुनाव में हिमाचल प्रदेश की मंडी सीट पर भाजपा प्रत्याशी बॉलीवुड क्वीन कंगना रणौत के सिर जीत का ताज सजा है। कंगना ने मंडी की बाजी मार ली, वहीं कांग्रेस प्रत्याशी विक्रमादित्य सिंह को हार का सामना करना पड़ा है। संसदीय क्षेत्र मंडी के चुनावी रण में 10 प्रत्याशी उतरे थे। मंडी सीट पर देशभर की नजरें लगी हुई थीं। मुख्य मुकाबला कंगना और विक्रमादित्य सिंह के बीच ही रहा। कंगना ने कुल 5,37,022 वोट हासिल किए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *