नागरिक मंच ने किया कर वसूली का विरोध
जयन्त प्रतिनिधि।
कोटद्वार।
नागरिक मंच ने नगर निगम की ओर से व्यापारियों पर लगाए जा रहे स्वकर का विरोध किया है। कहा कि नगर निगम व्यापारियों से जबकर कर वसूली कर उनका शोषण कर रही है।
रविवार को व्यापार संघ सभागार में बैठक का आयोजन किया गया। मंच के अध्यक्ष चंद्रप्रकाश नैथानी ने कहा कि शहर के बेहतर विकास के लिए प्रदेश सरकार ने नगर निगम का गठन किया गया। सरकार ने निर्णय लिया था कि दस वर्षों तक क्षेत्रवासियों से किसी भी तरह का टैक्स नहीं वसूला जाएगा। इसके लिए सरकार ने कैबिनेट बैठक में प्रस्ताव भी पारित किया था। बावजूद इसके नगर निगम नियमों के विरुद्ध निगम क्षेत्र के व्यापारियों से कर वसूली कर रहा है। कहा कि कोरोना संक्रमण के कारण पहले से ही अर्थिक नुकसान झेल रहे व्यापारियों का शोषण ठीक नहीं है। व्यापारियों के हित को देखते हुए जल्द निगम को अपना निर्णय वापस लेना चाहिए। वहीं, बैठक में नजीबाबाद चौक का नाम सर्वोदय चौक रखा जाने के बजाय तीलू रौतेली चौक रखे जाने का पर भी चर्चा की गई। बैठक में सदस्यों ने इस संबंध में निगम के खिलाफ आक्रोश व्यक्त किया है। इस मौके पर मंच के महामंत्री अतुल भट्ट, विपिन उनियाल, सूर्य नारायण पांडेय, रमेश चंद्र कोठारी, प्रवेश नवानी, गोविंद डंडरियाल, कुसुम भट्ट, महावीर्र ंसह रावत, अनिल भट्ट, मुन्नालाल मिश्रा आदि मौजूद रहे।