भाजयुमो की नगर व भाबर मंडल कार्यकारिणी घोषित

Spread the love

जयन्त प्रतिनिधि।
कोटद्वार।
भारतीय जनता युवा मोर्चा के जिलाध्यक्ष सौरव नौडियाल ने कोटद्वार नगर मंडल एवं वीरचंद्र सिंह गढ़वाली भाबर मंडल की कार्यकारिणी गठित की। कोटद्वार नगर मंडल अध्यक्ष की जिम्मेदारी अतुल डोबरियाल को सौंपी, जबकि वीरचंद्र सिंह गढ़वाली भाबर मंडल के अध्यक्ष के पद पर मनमोहन पाण्डेय को नियुक्त किया है।

भाजयुमो जिलाध्यक्ष सौरव नौडियाल ने बताया कि वीरचंद्र सिंह गढ़वाली भाबर मंडल अध्यक्ष पद पर मनमोहन पाण्डेय, रविंद्र रावत और आशीष नैथानी को मंडल उपाध्यक्ष, आशीष रौतेला को मंडल महामंत्री, श्रेयांक कर्णवाल को मंडल कोषाध्यक्ष, शिवांगी भदोला, जयप्रकाश, कविंद्र रावत, नवीन रावत को मंत्री, नितिन रावत को मंडल मीडिया प्रभारी, मोहित आर्य को सोशल मिडिया प्रभारी नियुक्त किया है। वहीं अतुल डोबरियाल को कोटद्वार नगर मंडल अध्यक्ष, संजय भंडारी को उपाध्यक्ष, नयन मौगिया को उपाध्यक्ष, सुमित सिंघल को महामंत्री, सार्थक अग्रवाल को कोषाध्यक्ष, दीपक र्कीतवाल, रितिक गौडियाल, सूरज जदली, संदीप रस्तोगी को मंत्री, आकाश देवरानी को मीडिया प्रभारी, लंगन बेदी को सोशल मीडिया प्रभारी, आकाश शाह को सहसोशल मीडिया प्रभारी की जिम्मेदारी सौंपी गई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *