शहर कांग्रेस अध्यक्ष ने किया कार्यकारिणी का विस्तार

Spread the love

श्रीनगर : शहर कांग्रेस कमेटी की पीसीसी वीरेंद्र सिंह नेगी व पूनम तिवाड़ी की मौजूदगी में बैठक आहुत की गई। मौके पर शहर कांग्रेस अध्यक्ष सूरज घिल्डियाल ने शहर कांग्रेस कार्यकारिणी का विस्तार किया। जिसमें उपाध्यक्ष पद राकेश भंडारी, राकेश चमोली, जीत सिंह बिष्ट, शिव सिंह रावत, ललित तनेजा, रणजीत सिंह धनाई, हाजी अख्तर, महासचिव पद पर विपिन रावत, शिवकांत कंडारी, शिवलाल, आदित्य भंडारी, महेंद्र असवाल, सोवित जोशी, बलवीर रावत, अंजू भट्ट जेएस पुंडीर व भगत सिंह डागर को नियुक्त किया गया। जबकि सचिव पद पर जगमोहन सिंह रावत, कुलदीप धनाई, वकील अहमद, अमित नेगी, कपिल रावत, कोषाध्यक्ष पद पर नीटू मिश्रा, मीडिया प्रभारी पद पर लाल सिंह नेगी, माही बत्र्वाल, शंकर सिंह रावत, हुकम सिंह पंवार को जिम्मेदारी दी गई। दूसरी ओर सुनील गिरी को ओबीसी प्रकोष्ठ का अध्यक्ष बनाया गया। बैठक में संजय कुमार, विनोद मैठाणी, रजनी देवी, विजय रावल, शमीम अहमद आदि मौजूद रहे। (एजेंसी)

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *