Uncategorized

सिटी मजिस्ट्रेट व एसडीएम की मौजूदगी में नगर आयुक्त से मिलने पहुंचे पार्षद

Spread the love
Backup_of_Backup_of_add

हल्द्वानी। बीते शुक्रवार को नगर निगम में कर्मचारियों को बंधक बनाने वाले पार्षद शनिवार को सिटी मजिस्ट्रेट रिचा सिंह और एसडीएम मनीष कुमार की मौजूदगी में नगर आयुक्त सीएस मर्तोलिया से मिलने पहुंचे। जहां काफी देर तक माहौल गर्म रहने के बाद नगर आयुक्त द्वारा सफाई को लेकर दिए गए आश्वास के बाद मामला शांत हुआ। हालांकि, दूसरे दिन भी नगर आयुक्त से मिलने के लिए पार्षदों को कई घंटे इंतजार करना पड़ा। शुक्रवार देर रात को सिटी मजिस्ट्रेट रिचा सिंह ने दूसरे चरण की वार्ता के बाद धरने पर बैठे पार्षदों को मना लिया था। उन्हें आश्वस्त किया था कि वह शनिवार को खुद उन्हें नगर आयुक्त से मुलाकात के लिए ले जाएंगी। इधर, शनिवार सुबह सबसे पहले सभी पार्षद नगर निगम कार्यालय पहुंचे। यहां से उन्होंने सिटी मजिस्ट्रेट को फोन किया। जिसपर सिटी मजिस्ट्रेट ने बताया कि वह डीएम कैंप कार्यालय में जनता दरबार में हैं। समय मिलते ही वह उनके साथ नगर आयुक्त से मिलने चलेंगी। लेकिन पार्षदों को कई घंटों तक इंतजार करना पड़ा। ऐसे में पार्षदों ने डीएम कैंप कार्यालय जाने का मन बनाया, लेकिन सिटी मजिस्ट्रेट से हुई बातचीत के बाद सभी पार्षद नगर आयुक्त के नैनीताल रोड स्थित कैंप कार्यालय पहुंच गए। जहां सिटी मजिस्ट्रेट रिचा सिंह और एसडीएम मनीष कुमार भी मौजूद रहे। काफी देर तक शुक्रवार को हुए मामले पर दोनों तरफ से बहस हुई। इसके बाद नगर आयुक्त ने सफाई व्यवस्था के लिए कार्रवाई करने का आश्वासन दे दिया। इसके बाद सभी पार्षद वहां से चले गए। मुलाकात करने वालों में पार्षद शाकित हुसैन, लईक कुरैशी, इस्लाम मिकरानी, मोहम्मद गुफरान, रूमी वारसी, शकील अंसारी आदि मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!