नगर निगम ने शहर से हटाए पोस्टर- बैनर

Spread the love

आचार संहिता को देखते हुए शहर में चलाया गया अभियान
जयन्त प्रतिनिधि।
कोटद्वार। आचार संहिता के 72 घंटे पूरे होने से पूर्व नगर निगम की ओर से शहर के साथ ही भाबर क्षेत्र के विभिन्न स्थानों पर लगाए गए राजनैतिक दलों के पोस्ट बैनर हटाए गए। इस दौरान नगर निगम ने राजनीतिक पार्टियों से जुड़े जन प्रतिनिधियों से भी नियमों का पालन करने की अपील की।
विधानसभा चुनाव को लेकर लगाई गई आचार संहिता के बाद से नगर निगम की ओर से शहर में लगातार पोस्टर-बैनर हटाने का अभियान चलाया जा रहा है। ऐसे में मंगलवार को भी नगर निगम की टीम ने शहर के साथ ही भाबर क्षेत्र में पोस्टर-बैनर हटाने का अभियान जारी रखा। सफाई निरीक्षक सुनील कुमार ने बताया कि अभियान के दौरान राजनैतिक दलों से जुड़े जनप्रतिनिधियों से भी आचार संहिता का पालन करने की अपील की गई। शहर से पोस्टर-बैनर हटाने के लिए नगर निगम की विशेष टीम गठित की गई थी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *