उत्तराखंड

अतिक्रमण चिन्हीकरण के विरोध में नगर व्यापार मंडल ने दिया धरना

Spread the love
Backup_of_Backup_of_add

अल्मोड़ा। प्रांतीय उद्योग व्यापार मंडल प्रदेश के आह्वान पर पूरे प्रदेश में वर्षों से व्यापार कर रहे व्यापारियों के प्रतिष्ठानों को अतिक्रमण के नाम पर तोड़ने के विरोध में पूर्व निर्धारित कार्यक्रम के तहत नगर व्यापार मंडल अल्मोड़ा ने गांधी पार्क में धरना प्रदर्शन किया। धरना-प्रदर्शन में व्यापारियों, जनप्रतिनिधियों और आम जनता ने प्रतिभाग किया। कार्यक्रम को अधिवक्ता महेश चंद्र, पूर्व दर्जा मंत्री बिट्टू कर्नाटक, प्रदेश उपाध्यक्ष किशन गुरुरानी, नगर पालिका अध्यक्ष प्रकाश चंद्र जोशी, कोसी व्यापार मंडल अध्यक्ष शिवराज सिंह बिष्ट, डीसीबी डायरेक्टर विनीत बिष्ट, भूपेंद्र कनवाल, विनय किरौला, दीप सिंह डांगी, पूर्व विधानसभा उपाध्यक्ष रघुनाथ सिंह चौहान, सुरेंद्र मेहता आदि ने सम्बोधित किया और इस आंदोलन को किस तरीके से आगे बढ़ाया जाए उसके हर पहलू पर विचार व्यक्त किए। संचालन व्यापार मंडल अध्यक्ष सुशील साह ने किया। प्रदर्शन मे उपाध्यक्ष राजेंद्र प्रसाद, उपाध्यक्ष प्रतेष पांडे, महिला उपाध्यक्ष अनीता रावत, महासचिव मयंक बिष्ट, उपसचिव राहुल बिष्ट, उपसचिव अमन नज्जौन, कोषाध्यक्ष कार्तिक साह, पूर्व व्यापार मंडल अध्यक्ष भैरव गोस्वामी, दीपक कुमार, किशन लाल, अभय साह, आनंद कनवाल, सभासद सौरभ वर्मा, सभासद अमित साह मोनू, पूर्व प्रधान हरीश कनवाल, ललित लटवाल, पूर्व सभासद हेम चन्द्र तिवारी, लता तिवारी, दीपा शाह, जिलाध्यक्ष यूकेडी दिनेश जोशी, गिरीश नाथ गोस्वामी सहित बड़ी संख्या में लोग उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!