क्ले आर्टिस्ट आयुष बिष्ट एवं अमिता बिष्ट ने राज्यपाल से शिष्टाचार भेंट कर उनकी मिट्टी की पेंटिंग भेंट की

Spread the love

देहरादून। राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल गुरमीत सिंह (से नि) से सोमवार को राजभवन में वसंतोत्सव-2024 में आर्ट एवं फोटो प्रदर्शनी के प्रतिभागी, भलु लगद (थ्ममस ळववक) संस्था के अध्यक्ष सुधीर कुमार सुन्दरियाल के साथ क्ले आर्टिस्ट आयुष बिष्ट एवं अमिता बिष्ट ने शिष्टाचार भेंट कर उनकी मिट्टी की पेंटिंग भेंट की। कलाकारों ने बताया कि इस पेंटिंग को बनाने के लिए राजभवन की मिट्टी के साथ गंगाजल का प्रयोग किया गया है साथ ही पेंटिंग में विभिन्न रंग देने के लिए उत्तराखण्ड के अलग-अलग क्षेत्रों से संकलित की गई विभिन्न रंगों की मिट्टी का प्रयोग किया गया है। दोनों कलाकारों ने बताया कि वे मिट्टी से पेंटिंग कर अपने सपनों की ओर बढ़ रहे हैं जिनमें बद्रीनाथ की मिट्टी और सतोपंथ के जल से बद्रीनाथ जी की आति, ऐसे ही केदारनाथ की माटी और गंगाजल से केदारनाथ की पेंटिंग, अयोध्या की मिट्टी और गंगाजल से राम मंदिर की पेंटिंग प्रमुख हैं। कलाकारों ने बताया कि वे इसी प्रकार हर धर्मित, तीर्थस्थल की पेंटिंग वहीं की मिट्टी और गंगाजल द्वारा करते हैं।
राज्यपाल ने कलाकारों के कौशल की प्रशंसा करते हुए दोनों कलाकारों के उज्ज्वल भविष्य की कामना की।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *