उत्तराखंड

पर्यावरण दिवस पर चलाया सफाई एवं पौधारोपण अभियान

Spread the love
Backup_of_Backup_of_add

रुद्रप्रयाग। जिले के अनेक स्थानों पर विश्व पर्यावरण दिवस के मौके पर कई कार्यक्रम आयोजित किए गए। जहां केदारनाथ से लेकर सीतापुर तक सफाई अभियान चलाया वहीं पर्यावरण की रक्षा के लिए ब्रह्माकुमारीज ने अभिनव पहल करते हुए कल्पतरूह पौधरोपण महाअभियान शुरू किया। केदारनाथ यात्रा के प्रमुख पड़ाव सीतापुर व सोनप्रयाग में मुख्य विकास अधिकारी नरेश कुमार के नेतृत्व में व्यापार संघ सीतापुर, केदारधाम होटल एसोसिएशन केदारघाटी एवं स्वयं सेवी संस्थाओं के सदस्यों ने सीतापुर बाजार, पार्किंग स्थल एवं सोनप्रयाग बाजार तक स्वच्छता अभियान चलाते हुए व्यापारियों को जागरूक किया। खण्ड विकास अधिकारी दिनेश चंद्र मैठाणी, प्रधान सगठन अध्यक्ष सुभाष रावत, ग्राम विकास अधिकारी कुदरत राज राणा, व्यपार संघ अध्यक्ष सीतापुर आशीष कुनियाल, होटल एशोसिएशन अध्यक्ष प्रेम गोस्वामी, महिला मंगलदल अध्यक्ष सीतापुर ममता देवी, सहित स्थानीय जनप्रतिनिधि एंव व्यपारी मौजूद थे। वहीं सेवा इंटरनेशनल के जिला समन्वयक मनोज बेंजवाल के नेतृत्व में स्वच्छता ही सेवा अभियान के रूप में नारायणकोटी, नाला, सांकरी, रुद्रपुर, देवर व ल्वारा में स्थानीय समुदाय के सहयोग से वृहद स्वच्छता जागरूकता अभियान चलाया गया। बड़ी मात्रा में अजैविक कूडे को एकत्रित बोरों में एकत्र किया गया। प्रवाह कार्यक्रम के परियोजना प्रभारी लोकेन्द्र बलोदी ने बताया कि छह गांवों में तीन सौ अधिक स्वयंसेवकों द्वारा कूडा एकत्र किया गया। और उसके सही निस्तारण के लिए जिला पंचायत के सफाई कर्मचारियों को सौंपेगे। ब्रह्मकुमारी विवि द्वारा 75वें आजादी के अमृत महोत्सव में महाअभियान पूरे देश भर में 25 अगस्त तक 75 दिन का चलाया जाएगा, जिसमें 40 लाख पौधा रोपण का लक्ष्य रखा गया है। पौधारोपण के अभियान के शुभारंभ मौके पर गढ़वाल मंडल में ब्रह्माकुमारीज के डायरेक्टर बी़क के मेहरचंद के दिशा निर्देशों में 5 जिलों के 15 से अधिक सेवा केंद्रों पर चलाया जाएगा। इसमें 1 लाख पौधरोपण का लक्ष्य रखा गया है। इन सेवा केंद्रों में मुख्य तौर पर नई टिहरी, गोपेश्वर, रुद्रप्रयाग ,जोशीमठ, गुप्तकाशी ,पौड़ी ,श्रीनगर, उत्तरकाशी, कर्णप्रयाग आदि सेवा केंद्र शामिल है। ब्रह्माकुमारीज के रुद्रप्रयाग एवं गुप्तकाशी सेवा केंद्र द्वारा वृक्षारोपण किया गया जिसमें माल्टा, अमरूद, अनार जैसे फलदार वृक्षों का पौधारोपण किया। रुद्रप्रयाग एवं गुप्तकाशी में वन क्षेत्राधिकारी रुद्रप्रयाग सुभाष नौटियाल, वन क्षेत्राधिकारी गुप्तकाशी यशवंत सिंह चौहान ने वृक्षारोपण कर अभियान की शुरूआत की। कार्यक्रम में बीके नीलम बहन ने बताया 25 अगस्त तक ब्रह्माकुमारिज गढ़वाल क्षेत्र के हर सेवाकेंद्रों के द्वारा 5000 पौधे लगाने का लक्ष्य रखा गया है, जो विभिन्न विद्यालयों एवं गांव-गांव में जाकर लगाए जाएंगे। इस मौके पर गोविंद प्रसाद तिवारी उप वन क्षेत्राधिकारी, संतोष पोरवाल उप वन क्षेत्राधिकारी, अजय सेमवाल, नागेंद्र पाल, शिक्षक शशि मोहन पुरोहित सहित कई लोग मौजूद थे।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!