गुप्तकाशी से केदारनाथ धाम तक चलेगा स्वच्छता अभियान

Spread the love

रुद्रप्रयाग। केदारनाथ धाम एवं यात्रा मार्ग के प्रमुख पड़ाव में बेहतर साफ-सफाई व्यवस्था बनाने के लिए जागरूकता रैली आयोजित की जाएगी। जिलाधिकारी मयूर दीक्षित ने इसके लिए रोस्टर जारी करते हुए कार्यक्रम की सफलता के लिए जिला कार्यक्रम एवं बाल विकास अधिकारी को ओवर अल नोडल अधिकारी एवं नगर पालिका, नगर पंचायत और संबंधित संस्थाओं के अधिकारियों को नोडल अधिकारी नामित किया है।
इस कार्य को बेहतर ढंग से करने के लिए मुख्य विकास अधिकारी नरेश कुमार की अध्यक्षता में बैठक आयोजित की गई। उन्होंने कहा कि आम जनमानस को स्वच्छता के प्रति जागरूक किए जाने के लिए जागरुकता रैली का आयोजन किया जाएगा। इसके लिए 20 अप्रैल को गुप्तकाशी में आयोजन किया जाएगा। जिसके लिए नोडल अधिकारी सेवा इंटरनेशनल को नामित किया गया है। इसमें सुलभ इंटरनेशनल, स्वजल, जिला पंचायत एवं नेहरु युवा केन्द्र का सहयोग रहेगा। सीतापुर में रैली के लिए नेहरू युवा केन्द्र नोडल अधिकारी होंगे। 4 मई को सोनप्रयाग में स्वच्छता रैली होगी। 11 मई को गौरीकुण्ड में स्वच्छता रैली होगी। 18 मई को केदारनाथ धाम में स्वच्छता जागरूकता रैली का आयोजन किया जाएगा। 25 मई को बड़ी लिंचौली में स्वच्छता जागरूकता रैली होगी। 16 जून को गुप्तकाशी में स्वच्छता जागरूकता रैली होगी। जबकि 23 जून को गौरीकुण्ड में स्वच्छता जागरूकता रैली निकाली जाएगी। बैठक में डीडीओ मनविन्दर कौर, परियोजना निदेशक डीआरडीए केके पन्त, जिला कार्यक्रम अधिकारी बाल विकास अखिलेश कुमार मिश्रा, अपर मुख्य अधिकारी जिला पंचायत प्रेम सिंह रावत, क्षेत्रीय प्रबन्धक जीएमवीएन सुदर्शन खत्री, मुख्य षि अधिकारी लोकेन्द्र बिष्ट, जिला युवा कल्याण अधिकारी वरद जोशी, अधिशासी अधिकारी नगर पंचायत केदारनाथ हर्षबर्धन रावत, तिलवाडा वासुदेव डंगवाल, अगस्त्यमुनि कैलाश पटवाल आदि मौजूद थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *