उत्तराखंड

रुद्रप्रयाग को मिलेगी डिजिटल रेडियोग्राफी एक्स-रे की सुविधा

Spread the love
Backup_of_Backup_of_add

रुद्रप्रयाग। रुद्रप्रयाग में शंकराचार्य माधवाश्रम जिला चिकित्सालय कोटेश्वर में डिजिटल रेडियोग्राफी एक्स-रे मशीन स्थापित कर दी गई है। शनिवार को रुद्रप्रयाग विधायक भरत सिंह चौधरी ने 1 करोड़ 83 लाख की लागत से लगाई गई मशीन का शुभारंभ किया।
जनपद रुद्रप्रयाग को स्वास्थ्य सुविधाओं के क्षेत्र में लगातार बड़ी कामयाबी मिलती जा रही है। शनिवार को जिले में एक ओर उपलब्धि मिली है। कोटेश्वर स्थित माधवाश्रम अस्पताल में नई एडवांस फुल्ली अटोमेटिक डिजिटल रेडियोग्राफी एक्स-रे मशीन का शुभारंभ स्थानीय विधायक भरत चौधरी द्वारा किया गया। जिसका लाभ यहां की जनता को मिलेगा। इस मौके पर विधायक भरत चौधरी ने कहा कि जिला अस्पताल को बेहतर से बेहतर बनाने के लिए निरन्तर कार्य किया जा रहा है। इसी क्रम में अर्थो विभाग में हड्डी से जुड़े अपरेशन के काम मे आने वाली सी आर्म मशीन का भी शुभारंभ किया गया। इसके साथ मावाश्रम शंकराचार्य कोटेश्वर में घ्20़03 करोड़ की लागत से क्रिटिकल केयर ब्लक का शिलान्यास केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री मनसूख मांडवा द्वारा किया गया। जिसका जल्द निर्माण कार्य शुरु किया जाएगा।
जिला चिकित्सालय के दोनों परिसरों में 34 डक्टरों की तैनाती हो चुकी है। जल्द ही विशेषज्ञ डक्टर भी जिले को प्राप्त होंगे। उन्होंने कहा कि सीटी स्कैन मशीन एवं एमआरआई मशीन को जिला चिकित्सालय के कोटेश्वर परिसर में लगवाने के लिए प्रयास किए जा रहे हैं। ताकि जनपद मुख्यालय में बेहतर स्वास्थ्य सेवाएं जनता को मिल सके। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के मार्गदर्शन में निरंतर केंद्र एवं राज्य सरकार का सहयोग विकास कार्यों में मिल रहा है। स्वास्थ्य क्षेत्र में जिले हो रहे कार्यों के लिए उन्होंने केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री मनसूख मांडविया, मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी एवं प्रदेश के स्वास्थ्य मंत्री ड धन सिंह रावत का आभार व्यक्त किया। इस मौके पर मुख्य चिकित्सा अधीक्षक ड राजीव पाल ने कहा कि जनपद के लिए यह एक नई उपलब्धि है। इस नई आधुनिक तकनीकी एक्स रे मशीन के लगने से गंभीर मरीजों का आसानी से एक ही जगह पर बिना किसी मूमेंट के एक्सरे लिया जा सकेगा। इस मौके पर मुख्य चिकित्साधिकारी ड जीएस मर्तोलिया, ड मनोज बडोनी, ड राजीव गैरोला, सभासद सुरेंद्र रावत, अमित रावत, सरला खंडूरी आदि मौजूद थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!