सफाई कर्मचारियों ने किया 11 सूत्रीय मांगों को लेकर प्रदर्शन

Spread the love

जयन्त प्रतिनिधि।
सतपुली। उत्तराखंड देवभूमि सफाई कर्मचारी महासंघ के बैनर तले नगर पंचायत सतपुली के सफाई कर्मचारियों ने 11 सूत्रीय मांगों को लेकर प्रदर्शन किया।
देवभूमि उत्तराखंड के सतपुली शाखा के अध्यक्ष विकास कुमार के नेतृत्व में सफाई कर्मचारियों ने शनिवार को सतपुली चौराहे में सरकार के खिलाफ प्रदर्शन किया। साथ ही सरकार के विरोध में जमकर नारेबाजी की। सतपुली इकाई के महासचिव नरेश ने कहा कि संघ की 11 सूत्रीय मांगों को लेकर सतपुली इकाई द्वारा सरकार के खिलाफ नारेबाजी कर प्रदर्शन किया गया है। उन्होंने कहा कि ठेके पर रखे गए सफाई कर्मचारियों को न्यूनतम वेतन दिया जा रहा है। जिसमें परिवार का भरण पोषण करना मुश्किल है। उन्होंने कहा कि प्रदेश की स्थानीय निकाय व अन्य विभागों में सफाई कर्मचारियों के स्थाई पदों पर भर्ती शुरू कर आउटसोर्सिंग कर्मचारी को नियमित किया जाना चाहिए। प्रदर्शन करने वालों में विकास कुमार अध्यक्ष, नरेश कुमार महासचिव, सुभाष कुमार प्रचार मंत्री, रजत कुमार, अनुज कुमार, सुनील, अनिल, अभिषेक, राकेश, जागेश आदि शामिल थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *