गांधी जयंती पर सफाई अभियान चलाया

Spread the love

चमोली। देवाल क्षेत्र में गांधी जयती व शास्त्री जयंती पर क्षेत्र के सभी विद्यालयों और सरकारी व गैर सरकारी संस्थाओं में सुबह तिरंगा फहराया गया। महात्मा गांधी व लाल बहादूर शास्त्री को याद किया गया। इस अवसर पर स्कूलों में कई कार्यक्रम किए गए। वहीं वाण गांव में जल एव स्वच्छता समिति के पदाधिकारियों ने गांव में सफाई अभियान चला कर गांव को साफ सुथरा बनाने का संकल्प लिया। वहीं काडेई गांव के प्रधान राजेन्द्र सिंह बिष्ट ने गांव के पैदल व मोटर मार्ग की सफाई की। इस मौके पर आगनबाड़ी कार्यकर्ता संजू बिष्ट, ग्राम प्रधान पुष्पा देवी, क्षेपंस रामेश्वरी देवी, पूर्व क्षेत्र पंचायत सदस्य हीरा पहाड़ी, देवेन्द्र पंचोली, धामती देवी, आदि थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *