सीएम भगवंत मान बोले- गोल्डी बराड़ को जल्द लाएंगे भारत, होंगे अहम खुलासे

Spread the love

चंडीगढ़, एजेंसी। पंजाबी गायक सिद्घू मूसेवाला की हत्या का साजिशकर्ता गैंगस्टर गोल्डी बराड़ को कैलिफोर्निया में हिरासत में ले लिया गया है। उसको यकीनी तौर पर भारत में लाया जाएगा। जल्दी ही वह पंजाब पुलिस की हिरासत में होगा। यह दावा शुक्रवार को गुजरात के अहमदाबाद में एक प्रेस वार्ता में पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने किया।
उन्होंने कहा कि वहां की अथरिटी ने इस संबंध में पंजाब पुलिस से संपर्क किया है। राज्य के मुखिया होने के चलते इसकी पुष्टि कर रहे हैं। उन्होंने कहा जब से राज्य में उनकी सरकार आई है, तब से गैंगस्टरों को सलाखों के पीटे पहुंचा रहे हैं। उन्होंने कहा कि अमेरिका के साथ प्रत्यार्पण समझौते के अनुसार गोल्डी बराड़ को भारत लाएंगे ताकि उन परिवारों को इंसाफ दिलाया जा सकें, जिन्होंने अपने बेटे और बेटियों को खोया है।
उन्होंने कहा कि गोल्डी बराड़ काफी शातिर है। वह हत्या समेत कई मामलों का मास्टरमाइंड है। इसके बाद अन्य साथियों को लाया जाएगा। उन्होंने कहा कि इस मामले की हम अंतरराष्ट्रीय स्तर पर चर्चा कर रहे हैं, ताकि उसे भारत लाया जा सके। उन्होंने कहा कि गोल्डी बराड़ से पूछताछ में कई खुलासे होंगे।
पिछले कुछ समय से गैंगस्टर काफी सक्रिय हो गए थे, एक के बाद एक वारदात को अंजाम दे रहे हैं। राष्ट्रीय जांच एजेंसी (एनआईए) की जांच में यह बात सामने आ चुकी है कि भारत की जेलों में बंद गैंगस्टरों के विदेश में बैठे आतंकियों से संबंध हैं। इनके पीटे आईएसआई भी काम कर रही है। उनके इशारे पर ही वह आपराधिक वारदातों को अंजाम दे रहे हैं।
पंजाबी गायक और कांग्रेस नेता शुभदीप सिंह सिद्घू मूसेवाला हत्याकांड के मास्टरमांइड की गिरफ्तारी पर कांग्रेस सांसद रवनीत सिंह बिट्टू ने ट्वीट किया है। बिट्टू ने इसके लिए सुरक्षा एजेंसियों को बधाई का पात्र बताया है। उन्होंने कहा कि पंजाब का माहौल खराब करने वालों को सलाखों के पीटे होना चाहिए। पंजाब शांति और अमन प्रिय राज्य है। बिट्टू ने कहा कि सिद्घू मूसेवाला के माता-पिता का दर्द समझना बहुत मुश्किल है। गैंगस्टर गोल्डी बराड़ के पकड़े जाने से कहीं न कहीं उन्हें राहत मिली होगी। गैंगस्टरों लगाम लगाने के लिए सरकार को सख्त फैसले लेने की जरूरत है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *