बिग ब्रेकिंग

त्रिस्तरीय पंचायत उपचुनाव, मतदान कराने के लिए पोलिंग पार्टियां रवाना

Spread the love
Backup_of_Backup_of_add

रुड़की/हरिद्वार। त्रिस्तरीय पंचायत उपचुनाव के लिए शनिवार को हरिद्वार जिले में ऐसे गांव में मतदान होना है जहां पर वार्ड सदस्य के पद रिक्त रह गए थे। इसके लिए सभी ब्लकों से पोलिंग पार्टियां रवाना हो गई हैं। हर ब्लक में कार्यालय परिसर में बनाए गए स्ट्रांग रूम से पोलिंग पार्टियों को बैलेट पेपर, मतपेटियां समेत सभी सामग्री उपलब्ध कराकर रवाना किया गया।
विगत 26 सितंबर को जिले में हुए त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव में प्रधान के सभी पदों पर चुनाव हो गया था। जबकि इस दौरान 20 गांव में वार्ड सदस्य के कुछ पद रिक्त रह गए थे। इन पदों पर अब दोबारा उपचुनाव कराया जा रहा है। इसके तहत आठ दिन पहले उपचुनाव की प्रक्रिया शुरू हो गई थी। 26 नवंबर को चुनाव चिह्न आवंटन के बाद सभी प्रत्याशियों ने प्रचार करना शुरू कर दिया था। वहीं तीन दिसंबर को होने वाले चुनाव को लेकर रुड़की ब्लक समेत भगवानपुर, नारसन, खानपुर, लक्सर और बहादराबाद सहित सभी ब्लकों में परिसर में ही स्ट्रांग रूम बनाया गया है।
सुबह ही पोलिंग पार्टियां स्ट्रांग रूम पर पहुंच गई थी। एक पोलिंग पार्टी में एक पीठासीन अधिकारी सहित चार मतदान कर्मचारी शामिल थे। इसके बाद पोलिंग पार्टियों को एक-एक कर सामान दिया गया। इस सामान में बैलट पेपर, मत पेटियां, पेन, अमिट स्याही, मोमबत्ती, माचिस और निर्वाचन नियमावली आदि सामान शामिल था। सभी पोलिंग पार्टियां करीब दो बजे मतदान केंद्रों के लिए रवाना हो गई थी। इसके बाद इन पोलिंग पार्टियों ने अपने-अपने मतदान केंद्रों पर पहुंचकर बैलेट पेपर की गिनती की। साथ ही अन्य व्यवस्थाएं दुरुस्त की। एडीओ पंचायत बनेश कुमार ने बताया कि रुड़की ब्लक के 20 ग्राम पंचायतों में 20 वार्ड सदस्य के पद ही रिक्त हैं। इन पदों पर शनिवार को उपचुनाव कराया जाएगा।
बहादराबाद ब्लक क्षेत्र की 21 ग्राम पंचायत सदस्य की सीटों के लिए शनिवार को वोट डाले जाएंगे। जबकि 36 सीटों पर पहले ही ग्राम पंचायत सदस्य निर्विरोध चुने जा चुके हैं। पांच दिसंबर को परिणाम घोषित किए जाएंगे। बहादराबाद ब्लक क्षेत्र की 80 ग्राम पंचायतों में त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव के बाद 57 ग्राम पंचायत सदस्यों के पद खाली रह गए थे। इन सीटों पर चुनाव न होने से कई ग्राम पंचायतों का गठन नहीं हो सका था। उपचुनाव की नामांकन प्रक्रिया में 36 ग्राम पंचायत सदस्य निर्विरोध निर्वाचित हो गए थे। शेष 21 ग्राम पंचायत सदस्य पद के लिए मतदान होना है। शुक्रवार को ब्लक मुख्यालय से पोलिंग पार्टियों को मतपेटियां और चुनाव चुनावी सामग्री देकर रवाना किया गया। बहादराबाद ब्लक क्षेत्र के एडीओ पंचायत बिजेंद्र कुमार ने बताया कि तीन दिसंबर को सुबह आठ बजे से पांच बजे तक मतदान कराया जाएगा। इसके बाद पांच दिसंबर को सुबह आठ बजे से मतगणना शुरू कराकर चुनाव परिणाम घोषित कर दिए जाएंगे।
नारसन ब्लक की आठ न्याय पंचायतें हैं। इसमें पिछली बार हुए चुनाव में वार्ड सदस्य की 134 सीटें खाली रह गई थी। इस बार इन सीटों पर 226 प्रत्याशियों ने नामांकन किया था। नाम वापसी की प्रक्रिया के दौरान 17 लोगों ने अपने नामांकन वापस लिए थे। इसके बाद 61 सीटों पर निर्विरोध वार्ड सदस्य का चुनाव ह

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!