पतंजलि योगपीठ में आयोजित श्रीराम कथा में शामिल हुए सीएम धामी

Spread the love

हरिद्वार। बृहष्पतिवार को हरिद्वार जनपद के दौरे पर आए मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी पतंजलि योगपीठ में मोरारी बापू के सान्निध्य में मानस गुरूकुल विषय पर आयोजित श्रीराम कथा में शामिल हुए एवं व्यास पीठ की आरती कर संतों से आशीर्वाद लिया। इस अवसर पर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि श्रीराम कथा सुनने का अवसर सौभाग्य से प्राप्त होता है। वे सौभाग्यशाली से है कि उन्हें दूसरी पर मोरारी बापू के मुखारविन्द से श्रीराम कथा सुनने का अवसर प्राप्त हुआ है। इससे पूर्व अल्मोड़ा के डोल आश्रम में उन्हें मोरारी बापू के श्रीमुख से श्रीराम कथा सुनने का अवसर प्राप्त हुआ था। उन्होंने कहा कि कथा हम सब सुनना चाहते हैं, लेकिन कथा सुनने का सौभाग्य सभी को नहीं मिलता है। यह परम सौभाग्य उन्हें ईश्वर की पा से प्राप्त हुआ है। पतंजलि योगपीठ पहुंचने पर पुष्पगुच्छ भेंटकर मुख्यमंत्री का स्वागत किया गया। इस अवसर पर योग गुरू स्वामी रामदेव, परमार्थ निकेतन के स्वामी चिदानन्द मुनि, आचार्य बालष्ण, रूड़की विधायक प्रदीप बत्रा, रानीपुर विधायक आदेश चौहान, पूर्व कैबिनेट मंत्री स्वामी यतीश्वरानन्द, भाजपा जिला अध्यक्ष डाज़यपाल सिंह चौहान आदि के अलावा जिलाधिकारी विनय शंकर पाण्डेय, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डा़योगेन्द्र सिंह रावत तथा पुलिस प्रशासन व सम्बन्धित विभागों के अधिकारी उपस्थित रहे।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *