ऐतिहासिक जीत के बाद भावुक हुए सीएम धामी, कहा-चम्पावत से किया हर वादा करूंगा पूरा

Spread the love

चम्पावत। उपचुनाव में ऐतिहासिक जीत दर्ज करने के बाद भावुक हुए मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने शायराना अंदाज में कहा़. जो दिया है प्रेम मुझको, उसे भुला न पाऊंगा, जीवन भर चम्पावत की धरती से अपना प्यार निभाऊंगा़.़.। उन्होंने गांधी चौक में हुई सभा में कहा जो वायदा मैंने किया है उसे निभाऊंगा।
शुक्रवार को जनसभा को संबोधित करते हुए सीएम पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि ऐतिहासिक जीत दिलाने के लिए चम्पावत की जनता का में हृदय की गहराईयों से आभार व्यक्त करता हूं। भाजपा कार्यकर्ताओं ने जो मेहनत की उसका आभार व्यक्त करने के लिए उनके पास शब्द नहीं हैं।
मुख्यमंत्री ने कहा कि जिस विश्वास के साथ यहां की जनता ने उन्हें अपना विधायक चुना है वे उस विश्वास को टूटने नहीं देंगे और चम्पावत को विकास की बुलंदियों तक पहुंचाएंगे। मुख्यमंत्री ने मंच तामली-गुरूगोरखनाथ सड़क को हाईवे संख्या 125 से जोडने, पूर्णागिरि धाम को विकसित कर वहां सभी बुनियादी सुविधाओं का विस्तार करने, चम्पावत को स्मार्ट सिटी बनाने, यहां सोबन सिंह जीना विश्वविद्यालय र्केपस खोलने, मेडिकल कालेज की स्थापना करने की घोषणा भी की।
उन्होंने कहा कि विधान सभा के हर गांव को रोड और संचार कनेक्टिविटी से जोड़ा जाएगा। सीएम धामी ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा और गृहमंत्री अमित साह का चम्पावत विधानसभा सीट से चुनाव लड़ाने के लिए आभार व्यक्त किया और कैलाश गहतोड़ी को उनके लिए सीट अपनी सीट छोडने पर धन्यवाद दिया। पूर्व विधायक कैलाश गहतोड़ी ने भी सीएम को भारी मतों से जीत दिलाने के लिए जनता का आभार जताया। कहा कि न केवल चम्पावत विधानसभा बल्कि पूरे जिले के विकास के द्वारा खुल गए हैं। इस दौरान चुनाव प्रबंधन प्रभारी कैलाश शर्मा, सांसद अजय टम्टा, भीमताल के विधायक राम सिंह कैड़ा, रुद्रपुर के विधायक शिव अरोड़ा सहित भाजपा के कई वरिष्ठ नेता और कार्यकर्ता मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *