सीएम धामी ने नहीं खोले अभी पत्ते: उपचुनाव के सवाल पर दिया जवाब, कहा- मुझे खुद नहीं पता, किस सीट से लडूंगा

Spread the love

रुद्रपुर , एजेंसी। राष्ट्रीय वलीबाल प्रतियोगिता का शुभारंभ के दौरान मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से जब पत्रकारों ने पूछा कि वह विधायक बनने के लिए कहां से चुनाव लड़ेंगे तो सीएम का जवाब था कि उन्हें खुद नहीं पता कि वह कहां से चुनाव लड़ेंगे। विधानसभा चुनाव में भाजपा को बहुमत दिलाने वाले पुष्कर सिंह धामी खटीमा से चुनाव हार गए हैं।
ऐसे में उपचुनाव के माध्यम से पार्टी उन्हें जीत दिलाने के प्रयास में है। समय के साथ ही यह चर्चा तेज होती जा रही है कि सीएम धामी प्रदेश की किस सीट से चुनाव लड़ेंगे। सियासी गलियारों में चर्चा है कि सीएम धामी पिथौरागढ़ के डीडीहाट, चंपावत, बागेश्वर के कपकोट व नैनीताल जिले की किसी सीट से चुनाव लड़ सकते हैं।
वहीं चुनाव परिणाम आने के बाद भारतीय जनता पार्टी के पांच विधायकों ने सीएम के लिए अपनी सीट छोड़ने की बात कही थी। ऐसे में सीएम किस सीट से चुनाव लड़ेंगे अभी तक यह तय नहीं हो सका है। सीएम ने अभी पत्ते नहीं खोले। उन्होंने सब कुछ हाईकमान पर छोड़ दिया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *