सीएम ने 15 प्रधानों को दिलायी भाजपा की सदस्यता

Spread the love

रुद्रपुर। सीएम पुष्कर सिंह धामी ने झनकट व नानकमत्ता में कार्यकर्ताओं को संबोधित कर नानकमत्ता को विकसित करने व नानकसागर जलाशय में स्वीत की गई योजनाओं को धरातल में उतारने के लिए सहयोग की अपील की। नानकमत्ता में सीएम ने ग्राम प्रधान संघ के प्रदेश अध्यक्ष भाष्कर सिंह सम्मल के नेतृत्व में आए 15 ग्राम प्रधानों व जनप्रतिनिधियों को भाजपा की सदस्यता दिलाई। सीएम व नानकमत्ता से भाजपा प्रत्याशी विधायक ड़ प्रेम सिंह राणा ने माल्यार्पण कर स्वागत किया। उन्होंने भाजपा प्रत्याशी ड़ प्रेम सिंह राणा के क्षेत्र के विकास के लिए की योजनाओं की जानकारी देते हुए पक्ष में मतदान की अपील की। यहां षि मंडी चौयरमैन गुरदेव सिंह, राजन चौहान, जगदीश जोशी, ओम नारायन राणा, धर्म सिंह बिष्ट, उमेश अग्रवाल, गौरव वर्मा मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *