सीएम ने दिया 30 नवम्बर तक सकारात्मक कार्रवाई का भरोसा

Spread the love

चमोली। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने बुधवार को केदारनाथ धाम पहुंचकर बाबा केदार के दर्शन किए। इस दौरान उन्होंने दर्शन के बाद तीर्थपुरोहितों से वार्ता की। उन्होंने तीर्थपुरोहितों को 30 नवम्बर तक इस मामले में सकारात्मक कार्रवाई का भरोसा भी दिया। सीएम ने प्रधानमंत्री के दौरे की तैयारी और पुनर्निर्माण कार्यों का जायजा लिया। बुधवार सुबह करीब 8 बजे सीएम पुष्कर सिंह धामी हेलीकप्टर से केदारनाथ धाम पहुंचे। उनके साथ प्रदेश के कैबिनेट मंत्री ड हरक सिंह रावत, सुबोध उनियाल भी थे। सीएम के केदारनाथ पहुंचते ही तीर्थपुरोहितों ने उनका स्वागत किया। मुख्यमंत्री ने केदारनाथ धाम पहुंच कर बाबा केदार के दर्शन किए। 5 नवंबर को प्रधानमंत्री के केदारनाथ आगमन के लिए की जा रही तैयारियों का जायजा लिया। इस दौरान मुख्यमंत्री ने तीर्थ पुरोहितों के प्रतिनिधियों से भी वार्ता की। सौहार्दपूर्ण बातचीत में मुख्यमंत्री ने कहा कि हमारी सरकार जन भावनाओं का सम्मान करने वाली सरकार है। तीर्थों के पंडा, पुरोहित और पुजारियों के मान सम्मान को कोई ठेस नहीं पहुंचाई जाएगी। जल्द सकारात्मक, धनात्मक और विकासात्मक दृष्टिकोण से चारधाम, तीर्थपुरोहिता, पंडा और पुजारी समाज के सम्मान तथा धार्मिक आस्था की गरिमा के सम्मान के लिए तत्पर हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *