सीएम ने छात्रा प्राची को सम्मानित किया

Spread the love

नैनीताल। डूंगर सिंह बिष्ट आगर इंटर कलेज टांडी पोखराड़ धारी की छात्रा प्राची पांडे को हिन्दी दिवस के अवसर पर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने सम्मानित किया है। विद्यालय के प्रधानाचार्य संजय दीक्षित ने बताया कि प्राची ने वर्ष 2022 में 12वीं की बोर्ड परीक्षा में हिन्दी में 99 अंक हासिल किए। उनकी इस उपलब्धि पर उत्तराखंड भाषा संस्थान देहरादून की ओर से उन्हें सम्मानित किया गया। उनकी इस उपलब्धि पर विद्यालय के प्रबंधक गोपाल सिंह बिष्ट, प्रधानाचार्य संजय दीक्षित एवं शिक्षक व कर्मचारियों ने बधाई दी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *