आचार संहिता और कोविड नियमों का करें कड़ा पालनरू सैनी

Spread the love

उत्तरकाशी। राजनीतिक दलों के स्थानीय प्रतिनिधियों व विभागीय अधिकारियों के साथ बैठक करते हुए एसडीएम पुरोला सौहन सिंह सैनी ने बुधवार को चुनाव आचार संहिता व कोविड-19 के बढ़ते संक्रमण को दृष्टिगत रखते हुए कोरोना काल में चुनाव प्रचार प्रसार को लेकर चुनाव आयोग की विस्तृत निर्देशिका का पालन करवाने के निर्देश दिए। कहा कि राजनीतिक रैलियों पर आयोग की ओर से प्रतिबंध है और प्रचार-प्रसार हेतु पांच लोगों को ही अनुमति दी गई है।
बुधवार को तहसील कार्यालय में बैठक लेते हुए एसडीएम पुरोला सोहन सिंह सैनी ने कहा कि निर्वाचन आयोग की विस्तृत निर्देशिका प्राप्त हो चुकी है। जिसका कड़ाई से पालन करवाया जाएगा। मतदाताओं को किसी भी प्रकार से एक जगह पर एकत्रित नहीं किया जा सकेगा। उन्होंने यह भी कहा कि राजनीतिक दलों की चुनाव प्रचार पार्टियों पर हर दृष्टि से निगाह रख रही है। ताकि किसी भी प्रकार से कोई लोक लुभावन गतिविधियां संचालित न की जा सके। उन्होंने सभी राजनीतिक दलों व सामाजिक संगठनों से शांतिपूर्ण चुनाव करवाने के साथ-साथ प्रदेश में बढ़ते हुए कोविड के तीसरी लहर के दृष्टिगत प्रशासन को सहयोग की अपील की।
बैठक में दिनेश खत्री, प्रकाश कुमार, डघ् आरसी आर्य, पीके मिश्रा, उपनिदेशक डीपी बलूनी, तहसीलदार चमन सिंह,कुलदीप राणा आदि कई लोग मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *