नैनीताल में पारा गिरने से ठंड बढ़ी

Spread the love

नैनीताल। सरोवर नगरी में लगातार मौसम का मिजाज बदल रहा है। इस दौरान तापमान में गिरावट होने से ठंड में इजाफा हो गया है। यही कारण है, कि यहां गरम कपड़ों का बाजार भी गरमाया रहा। बीते दिनों लगातार तीन दिन तक बूंदाबादी के बाद नैनीताल समेत आसपास के पर्वतीय क्षेत्रों में सर्द हवाओं का दौर शुरू हो गया है। ठंड में बढ़ोतरी होने से पर्यटकों के साथ लोगों ने भी गरम कपड़े निकाल लिए हैं। जिला मौसम विज्ञान केंद्र से मिली जानकारी के अनुसार मंगलवार को नैनीताल में अधिकतम तापमान 15 जबकि न्यूनतम तापमान 6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। लेकिन सुबह व शाम के समय पारे में तीन से चार डिग्री सेल्सियस तक गिरावट दर्ज की जा रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *