उत्तराखंड

प्रसिद्घ मां त्रिपुरा सुंदरी मेला 21 नवंबर से नेपाल में शुरू होगा

Spread the love
Backup_of_Backup_of_add

 

पिथौरागढ़। यूनेस्को से विश्व धरोहर में शामिल विश्व प्रसिद्घ मां त्रिपुरा सुंदरी मेला 21 नवंबर से प्रारंभ होगा । मुख्य मेला 22 नवंबर को होगा। हजारों श्रद्घालु आस्था पूर्ण होने पर सैकड़ों की संख्या में बकरों और भैसों की बलि देते हैं। पड़ोसी देश नेपाल के सुदूर पश्चिमांचल के बैतड़ी जिले में प्रसिद्घ त्रिपुरा सुंदरी मेले में भारत और नेपाल दोनों देशों के लोग शामिल होते हैं। मेले को सफल बनाने के लिए बैतड़ी प्रशासन ने तैंयारियां शुरू कर दी है। 21 नवंबर को छोटी जात होगी। इस दिन पूजा-अर्चना के बाद रात में मां भगवती के भक्त हाथ में दिए लेकर जागरण करेंगे। वहीं बड़ी जात 22 नवंबर को होगी। इस दिन सुबह मैय्या का डोला अपने मायके कापड़ीगांव जाएगा। वापस आने के बाद मैय्या की सवारी सजधज कर मंदिर परिसर में घूमेगी।
दोनों देशों की आस्था का केन्द्र हैं मां त्रिपुरा सुंदरी
झूलाघाट। मेले के मुख्य संरक्षक प्रकाश पुजारा ने बताया मां त्रिपुरा सुंदरी आदि शक्ति के रूप में भारत और नेपाल के श्रद्घालुओं की अराध्य हैं। यूनेस्को की विश्व धरोहर सूची में शामिल होने के बाद से यहां प्रतिवर्ष श्रद्घालुओं का तांता लगा रहता है। पुजारा ने बताया की मेले के आयोजन को लेकर मुख्य और सम्पूर्ण मंदिर परिसर में विद्युतीकरण किया जा रहा है। लाखों की संख्या में आने वाले श्रद्घालुओं के लिए स्नान, शौचालय व जागरण के उचित प्रबंध किए गए हैं। भक्तों की सुरक्ष को स्थानीय स्वयं सेवकों समेत नेपाल आर्म्ड फोर्स तैनात रहेगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!