बादलों के साथ बढ़ी ठंड, बारिश की उम्मीद में लोग

Spread the love

अल्मोड़ा। अचानक मौसम के करवट लेने से सांस्तिक नगरी में ठंड बढ़ गई है। सुबह से ही आसमान बादलों से घिरा रहा। शनिवार को भी नगर में हलके बादल छाए रहे। मौसम के बदले मिजाज को देखते हुए लोगों को उम्मीद है कि जल्द ही बारिश होगी और सूखे ठंड से निजात मिलेगी। इधर मौसम के रुख को देखते हुए बाजार में चहल पहल भी कम रही। लोग ठंड से बचने के लिए गर्म कपड़ों का सहारा लेते दिखे। रात में तापमान गिरने की सम्भावना है। सूखी ठंड पड़ने के कारण लोगों ने अब प्रशासन से शीघ्र ही मुख्य बाजार में विभिन्न नाकों पर अलाव की व्यवस्था करने की मांग की है। उन्होंने कहा कि इससे देर शाम तक नगर में पहुंचने वाले राहगीरों को काफी राहत मिलेगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *