उत्तराखंड

श्रीनाग महोत्सव का रंगारंग आगाज, बिखरे संस्ति के रंग

Spread the love
Backup_of_Backup_of_add

पिथौरागढ़। श्रीनाग महोत्सव का रंगारंग आगाज हो गया है। इस दौरान महिलाओं व स्कूली बच्चों ने पांरपरिक वेषभूषा में नाग मंदिर तक कलश यात्रा निकाली, जिसमें काफी तादाद में क्षेत्र के लोग शामिल रहे। महोत्सव में स्कूली बच्चों व लोक कलाकारों ने रंगारंग कार्यक्रम पेश कर संस्ति के रंग बिखेरे, जिसका आनंद लेने दर्शकों की भीड़ जुटी रही। जीआईसी मैदान में आयोजित चार दिवसीय श्रीनाग महोत्सव का शुभारंभ जिपं अध्यक्ष दीपिका चुफाल ने फीता काटकर किया। उन्होंने कहा महोत्सव हमारी संस्ति और लोक परंपराओं की पहचान हैं। इन्हें सहेजने के लिए सभी को गंभीरता से प्रयास करने होंगे। युवा पीढ़ी को महोत्सवों से हमारी संस्ति के बारे में जानकारी मिलती है। उन्होंने महोत्सव को भव्य रूप में मनाने के लिए हरसंभव मदद का भरोसा दिया। महोत्सव के शुभारंभ पर महिलाओं ने ढोल-नगाड़ों के साथ पारंपरिक वेषभूषा में नाग मंदिर तक कलश यात्रा निकाली। ढोल-नगाड़ों की आवाज से पूरा क्षेत्र गूंज उठा। वहीं स्कूली बच्चों ने नगर में लखिया, शिव-पार्वती की मनमोहक झांकी निकाली। इसके बाद लोक कलाकारों ने विभिन्न रंगारंग सांस्तिक कार्यक्रम पेश किए जिसका आनंद लेने दर्शकों की खासी भीड़ जुटी रही। कलाकारों ने एक से बढ़कर एक कुमाउंनी गीतों की प्रस्तुति दी, जिनकी धुन पर दर्शक जमकर थिरके। देर रात तक कार्यक्रमों का दौर चलता रहा। महोत्सव समिति के अध्यक्ष राजीव शर्मा ने अतिथियों का स्वागत कर कलाकारों का आभार जताया। कार्यक्रम का संचालन गोविंद भंडारी और नानू बिष्ट ने किया।
स्कूली बच्चों ने दिखाई लोक संस्ति की झलक
श्रीनाग महोत्सव में द आर्यन्स एकेडमी, साधना पब्लिक स्कूल, महर्षि विद्या मंदिर, लिटिल एंजल, गुरुकुल पब्लिक स्कूल, साधना इंटर कालेज, अटल आदर्श इंटर के बच्चों ने विभिन्न रंगारंग सांस्तिक कार्यक्रम पेश किए। कुमाउंनी गीतों पर बच्चों ने मनमोहक नृत्य किया। दर्शकों ने तालियों के साथ बच्चों का उत्साह बढ़ाया। आर्यन्स एकेडमी के बच्चों की नंदा राजजात यात्रा महोत्सव का मुख्य आकर्षण रही। यात्रा के दौरान बच्चों ने मां नंदा के जयकारे लगाए। जयकारों से पूरा क्षेत्र गूंज उठा।
ये रहे शामिलरू पूर्व अध्यक्ष जिला सहकारी बैंक दलबहादुर सिंह बाफिला, नगर पंचायत अध्यक्ष हेम पंत, व्यापार संघ अध्यक्ष राजेश रावत, जिपं सदस्य नंदन बाफिला, दिवाकर रावल, विक्रम धानिक, जीवन धानिक, गोविंद भंडारी, दीपक कालाकोटी, दीपक रौतेला, आशा भैसोड़ा, कमलेश पंत, दीपक बोरा, शैलेश मेहता।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!