उत्तराखंड

नंदादेवी में हरेला महोत्सव में दिखे कुमाऊंनी संस्कृति के रंग

Spread the love
Backup_of_Backup_of_add

अल्मोड़ा। घुश्मेश्वर महिला समिति अल्मोड़ा ने नन्दा देवी मन्दिर में वृहद हरेला पर्व मनाया। बुधवार को आयोजित कार्यक्रम में महिलाएं हरेला लेकर नन्दा देवी मन्दिर पहुंची। इस अवसर पर कार्यक्रम को सम्बोधित करते हुए समिति की अध्यक्ष लता तिवारी ने कहा कि हरेला कार्यक्रम आयोजन का मुख्य उद्देश्य अपनी पर्वतीय संस्कृति को बढ़ावा देना है। उन्होंने कहा कि आधुनिकता के इस दौर में आज बेहद आवश्यक हो गया है कि हमारी पर्वतीय संस्कृति को बढ़ावा देने के लिए इस तरह के कार्यक्रमों को आयोजित किया जाए। प्रीति बिष्ट ने कहा हरेला पर्व हरियाली का प्रतीक है और हमें इसी सन्देश के साथ पर्यावरण को हरा भरा रखना होगा। राधा बिष्ट ने कहा हरेला पर्व हमें प्रकृति के साथ जोड़ता है और यह हमारी संस्कृति का प्रतीक पर्व है। पूर्व पालिकाध्यक्ष शोभा जोशी ने कहा इस कार्यक्रम के माध्यम से आने वाली पीढ़ी अपने पर्वों को जान सकेगी। हरेला कार्यक्रम में जन शिक्षण महिला समिति, सरकार की आली महिला समिति, कोकिला महिला समिति, विमला तिवारी एवं हीरा कनवाल की सांस्कृतिक टीम उपस्थित रही। कार्यक्रम में सभी महिलाओं ने अपने घर में उगाए हरेले के साथ कुमाऊंनी गीतों के माध्यम से सबका उत्साहवर्धन भी किया। महिलाओं ने बड़े ही उत्साह के साथ इस कार्यक्रम में प्रतिभाग किया। यहाँ कार्यक्रम में कमला पांडे, मुन्नी पंत, रेखा रौतेला, ज्योति जोशी, हेमा तिवारी, तारा तिवारी, धीरा तिवारी, अनीता कन्नौजिया, माधवी बिष्ट, राधा तिवारी, सपना, दीपा बिष्ट, पुष्पा पांडे, पुष्पा मेर, प्रेमा सिंह आदि उपस्थित रहे। कार्यक्रम में अतिथि के रूप में निवर्तमान पालिका अध्यक्ष प्रकाश चंद जोशी, नीता उप्रेती, लता पांडे, ज्योति तिवारी, सी एल वर्मा आदि उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!