यमकेश्वर विधायक ने ली कावंड़ यात्रा के मद्देनजर नीलकंठ मेला क्षेत्र में व्यवस्थाओं को दुरुस्त करने के संबंध में बैठक

ऋषिकेश। श्रावण मास की कावंड़ यात्रा के मद्देनजर नीलकंठ मेला क्षेत्र में व्यवस्थाओं को दुरुस्त करने के संबंध में गुरुवार को यमकेश्वर विधायक रेनू बिष्ट ने अधिकारियों के साथ बैठक की। इस दौरान उन्होंने सड़क, पानी, बिजली और पथ-प्रकाश के साथ साफ-सफाई के इंतजाम का हाल जाना। इसके बाद उन्होंने अधिकारियों को दो दिन के भीतर शिवभक्तों के लिए सभी व्यवस्थाओं को चाक-चौबंद करने के निर्देश दिए।स्वर्गाश्रम स्थित डीएम कैंप कार्यालय में आयोजित बैठक में यमकेश्वर विधायक रेनू बिष्ट ने स्थानीय लोगों से भी व्यवस्थाओं का फीडबैक लिया। कई स्थानों पर नीलकंठ मोटर मार्ग की जर्जर स्थिति पर उन्होंने नाराजगी जाहिर की। पेयजल और पथ-प्रकाश के इंतजामों को भी अतिशीघ्र जुटाने के लिए कहा। जिला पंचायत और नगर पंचायत के अधिकारियों को मेला क्षेत्र में साफ-सफाई व्यवस्था को दुरुस्त रखने के निर्देश दिए। पुलिस अधिकारियों से सुरक्षा और ट्रैफिक व्यवस्था का फीडबैक लेकर उन्हें सतर्कता और शिवभक्तों से मधुर व्यवहार करने को कहा। लापरवाही मिलने पर संबंधित अधिकारी के खिलाफ कार्रवाई की चेतावनी भी दी। विधायक ने बताया कि 20 जुलाई तक यात्रा से संबंधित व्यवस्थाओं को जुटाने के लिए का अल्टीमेटम दिया है। मौके पर एसडीएम यमकेश्वर चतर सिंह चौहान, एएई राकेश कुमार, दीपक कुमार, मेनपाल सिंह, रेंजर राजेश चंद्र जोशी, जेई लक्ष्मी दत्त जोशी, परमार्थ निकेतन आश्रम के प्रबंधक राम अनंत तिवारी, डॉ. नारायण सिंह रावत, अश्वनी गुप्ता, त्रिवेंद्र नेगी, मनोज डोबरियाल, गुरूपाल बत्रा, आदेश तोमर, सुीत सिंह राणा आदि मौजूद रहे।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *