आयोग ने प्रयोगशाला सहायक, उच्च शिक्षा विभाग (समूह-ग) परीक्षा का चयन परिणाम घोषित किया

हरिद्वार। उत्तराखंड लोक सेवा आयोग की ओर से प्रयोगशाला सहायक, उच्च शिक्षा विभाग (समूह-ग) परीक्षा 2023 का चयन परिणाम घोषित कर दिया गया है। विभिन्न विषयों में प्रयोगशाला सहायक के लिए चयनित 104 अभ्यर्थियों के रोल नंबर की सूची आयोग की वेबसाइट पर जारी कर दी गई है। आयोग की ओर से जारी विज्ञप्ति के अनुसार लिखित (वस्तुनिष्ठ) परीक्षा के प्रश्नपत्रवार प्राप्तांक के योग से निर्मित प्रवीणता सूची के आधार पर विज्ञापित रिक्तियों के सापेक्ष प्रयोगशाला सहायक की परीक्षा का चयन परिणाम पदवार श्रेष्ठताक्रम में घोषित किया गया है। प्रयोगशाला सहायक भौतिक विज्ञान और प्रयोगशाला सहायक रसायन विज्ञान के पदों पर 18 -18, प्रयोगशाला सहायक जीव विज्ञान के पदों पर 21, वनस्पति विज्ञान के पदों पर 20, भूगोल के पदों पर 18, गृह विज्ञान के पदों पर दो, मनोविज्ञान के पदों पर दो, शिक्षा शास्त्र के पदों पर तीन, बीएससी गृह विज्ञान के पदों पर दो अभ्यर्थियों को चयनित घोषित किया गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *