कोटद्वार-पौड़ी

समिति ने नशामुक्त होली मनाने का दिया संदेश

Spread the love
Backup_of_Backup_of_add

जयन्त प्रतिनिधि।
कोटद्वार: ग्राम्य एकता प्रगति प्रेमांजलि समागम समिति ने नशामुक्त होली महोत्सव मनाने का संकल्प लिया है। कहा कि हमें होली का पर्व भाई-चारे के साथ मनाना चाहिए। इस दौरान होली के गीत भी गाए गए।
मोटाढांक में नंदन सिंह नेगी की अध्यक्षता में होली महिला समारोह का आयोजन किया गया। समिति के महामंत्री रमाकांत कुकरेती ने होली के महात्म्य के बारे में बताया। कहा कि हमें होली का पर्व धूमधाम के साथ मनाना चाहिए। युवाओं को नशे से दूर रहकर पर्व को भाई-चारे के साथ मनाने में अपना योगदान देना चाहिए। संस्था के अध्यक्ष राम भरोसा कंडवाल ने कहा कि क्षेत्र में युवाओं की टोली लोगों को नशे के खिलाफ जागरूक करेगी। हमारा उद्देश्य समाज को नशा मुक्त बनाना है। इस दौरान सदस्यों ने एक-दूसरे पर रंग लगाते हुए होली की शुभकामनाएं दी। साथ ही होली के मनमोहक गीत भी गाए गए। कार्यक्रम के दौरान युवाओं से अपनी संस्कृति व सभ्यता के संरक्षण की भी अपील की गई। इस मौके पर रमाकांत कुकरेती, दिनेश चौधरी, पुष्पा देवी, नीरजा गौड़, रेखा ध्यानी, मीनाक्षी बड़थ्वाल, आंचल विष्ट, वैशाली, नंदन सिंह नेगी, राज किशोर मंगाई, एसपी डोबरियाल, रमाकांत कुकरेती, दिनेश चौधरी, मनमोहन काला, जगत सिंह नेगी आदि मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!