संस्कृति के प्रचार प्रसार को काम करेगी समिति

Spread the love

जयन्त प्रतिनिधि।
श्रीनगर गढ़वाल।गढ़वाली भाषा साहित्य के संवद्र्धन हेतु कार्य कर रही आखर समिति को विस्तारित रूप देकर आखर चैरिटेबल ट्रस्ट की स्थापना की गई है। अब ट्रस्ट के माध्यम से गढ़वाली भाषा, साहित्यिक, शैक्षणिक, सांस्कृतिक एवं सामाजिक उद्देशयों को लेकर अपने संविधान के अनुरूप सार्वजनिक हित के लिए कार्य किया जाएगा।
ट्रस्ट के मुख्य ट्रस्टी व ट्रस्ट के पदेन अध्यक्ष संदीप रावत न बताया कि इस ट्रस्ट में अन्य ट्रस्टी नियुक्त किए गए हैं। जो आखर बोर्ड सदस्य के रूप में अपनी भूमिका निभाएंगे। ट्रस्ट में गीतेश सिंह नेगी सचिव, डा.नागेंद्र रावत उपाध्यक्ष विक्रम सिंह रावत व रेखा चमोली कोषाध्यक्ष, बबीता थपलियाल सहसचिव, अंजना घिल्डियाल, दीवान सिंह मेवाड़ आदि इसमें ट्रस्टी हैं। 14 नवंबर को विज्ञान शिक्षा के रूप में प्रयोगधर्मी राष्ट्रपति पुरस्कार से सम्मानित शिक्षक एवं राउमावि मंजाकोट चौरास के पूर्व प्रधानाचार्य शिवदर्शन सिंह नेगी की जयंती के उपलक्ष्य में ट्रस्ट अपना पहला कार्यक्रम एवं सम्मान समारोह आयोजित करेगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *