कोटद्वार-पौड़ी

पेट्रोल व डीजल के दाम बढ़ने पर किया प्रदर्शन

Spread the love
Backup_of_Backup_of_add

जयन्त प्रतिनिधि।
पौड़ी। देश में लगातार बढ़ रहे पेट्रोल व डीजल दमों को लेकर कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने केंद्र व प्रदेश सरकार के खिलाफ प्रदर्शन किया। कार्यकर्ताओं ने जल्द जनता की समस्याओं को दूर नहीं करने पर आंदोलन की चेतावनी दी है।

जिला अध्यक्ष विनोद नेगी के नेतृत्व में पेट्रोल, डीजल व बढ़ती मंहगाई को लेकर कोटद्वार रोड़ स्थित पेट्रोल पंप पर विरोध प्रदर्शन किया। प्रदर्शन करते हुए कार्यकर्ताओं ने कहा कि सरकार आम आदमी के पुराने दिन वापस लाए।
कांग्रेस के जिला अध्यक्ष विनोद नेगी के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने कोटद्वार रोड स्थित पेट्रोल पंप में पहुंचकर प्रदर्शन किया। वक्ताओं ने कहा कि अच्छे दिनों का सपना दिखाकर केंद्र की भाजपा सरकार द्वारा आज पेट्रोल डीजल के दाम 100 रूपए तक पहुंचा दिए गए हैं। देश में रसोई गैस के दाम भी 400 से बढ़ाकर 900 तक पहुंचा गए हैं। कहा कि आम जनता ने अच्छे दिनों के सपने के साथ भाजपा को वोट दिया था, लेकिन सत्ता में आने के बाद सरकार जनता का शोषण करने लगी है। बेरोजगारी, महंगाई, भ्रष्टाचार को कम करने वादा करने वाली भाजपा सरकार के कार्यकाल में महांगई आसमान छूने लगी है। सरकार की जनविरोधी नीतियों के कारण आमजनता का जीना मुहाल हो गया है। इस दौरान कांग्रेसियों ने केंद्र व राज्य सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। प्रदर्शन करने वालों में गोपाल नेगी, युद्धवीर सिंह, तामेश्वर आर्य, प्रमोद मंद्रवाल, मोहित सिंह, डा.ऋतु सिंह, कुलदीप, केदार सिंह गुंसाई, नवलकिशोर, रेखा भंडारी, आस्कर रावत, दीपक असवाल, वीरप्रताप सिंह आर्य आदि शामिल थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!