गीता ज्ञान यज्ञ 28 जनवरी से, सफल आयोजन को समितियां गठित

Spread the love

जयन्त प्रतिनिधि।
कोटद्वार : दिव्य गीता ज्ञान समिति की बैठक में निर्णय लिया गया कि राम प्रकाश शर्मा के संयोजन में भव्य गीता ज्ञान यज्ञ का आयोजन 28 से 31 जनवरी तक गोविन्द नगर में स्थित एक वेडिंग प्वाइंट में किया जाएगा। ज्ञानानंद जी महाराज जिओ गीता के संग सीखो जीने का ढंग विषय पर प्रवचन देगें। यज्ञ अनुष्ठान संचालन हेतु नगर के प्रसिद्ध उद्योगपति श्री अनिल कंसल, मंडी समिति के अध्यक्ष सुमन कोटनाला, बालाजी मंदिर के अध्यक्ष दिनेश अलाबादी, भाजपा के जिलाध्यक्ष वीरेन्द्र रावत, सिद्ध बलि मंदिर के अध्यक्ष जेपी ध्यानी, राज्य मंत्री राजेन्द्र अंथवाल को संरक्षक, विपिन अग्रवाल को कोषाध्यक्ष, रमेश सिंघल सह कोषाध्यक्ष बनाया गया। बैठक में विभिन्न कार्यों के लिए समितियों का गठन किया गया
देवीरोड स्थित एक बरातघर में दिव्य गीता ज्ञान समिति श्री गीता भवन गोविंद नगर कोटद्वार की बैठक संपन्न हुई। बैठक में वक्ताओं ने कहा कि आज समाज में साधनों की संपन्नता तो बढ़ रही है, लेकिन जीवन मूल्यों का ह्रास हो रहा है। पुत्र माता-पिता के लिए प्रसन्नता का विषय न होकर तनाव का विषय बन रहे है। पितृ देवो भव मात्र देवो भव का भाव समाप्त होता जा रहा है। पाश्चात्य संस्कृति जीवन स्तर उठाने की बात करती है जबकि भारतीय संस्कृति जीवन मूल्य उठाने की बात करती है। मनुष्य तनाव व अवसाद से ग्रसित होता जा रहा है। ऐसे समय में भगवान कृष्ण के मुख से बोली हुई गीता ही कल्याण का रास्ता दिखा सकती है। 28 जनवरी को प्रात: भव्य गीता शोभा यात्रा के साथ प्रारंभ होगी। प्रात: वेला में विद्वान पंडितो के द्वारा गीता का मूलपाठ व सायं को पूज्य महाराज के प्रवचन तथा रात्रि में वृंदा वन के प्रसिद्ध व्यास श्रीराम मुदागल शास्त्री एवं गोविंद मुदगल द्वारा भजन संध्या का आयोजन किया जाएगा। 31 जनवरी को गीता यज्ञ (हवन) का आयोजन किया जाएगा। बैठक का संचालन प्रमोद रावत ने किया। बैठक में उमेश त्रिपाठी, विनोद सिंघल, रविन्द्र नेगी, विवेक अग्रवाल, सुबोध गर्ग, मोहित गर्ग, संजय मित्तल, अजय गुप्ता, हरीश नारंग, अमित अग्रवाल, सुमित गोयल, बंटी कैंथोला, संदीप अग्रवाल, कमल अग्रवाल आदि उपस्थित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *