शिव महापुराण का समापन, कीर्तन मंडलियों को किया सम्मानित

Spread the love

द्वारीखाल के पाली में आयोजित शिव माहपुराण का हुआ समापन
जयन्त प्रतिनिधि।
कोटद्वार : द्वारीखाल ब्लॉक के अंतर्गत ग्राम पाली में आयोजित सात दिवसीय शिव महापुराणा का सोमवार को समापन हो गया। समापन कार्यक्रम के दौरान क्षेत्र की कीर्तन मंडलियों को सम्मानित किया गया। इस दौरान भंडारे का भी आयोजन हुआ।
सोमवार को मंदिर परिसर में रुद्राभिषेक के बाद आचार्य राकेश चंद लखेड़ा ने अंतिम दिवस की कथा सुनाई। उन्होंने कहा कि शिव महापुराण कथा श्रवण मात्र से मनुष्य के समस्त कष्ट दूर हो जाते हैं। पूरे संसार में केवल भगवान का नाम ही सत्य है। कार्यक्रम के उपरांत भैड़गांव, जमेली, खड़ेत, नौसीन सहित अन्य गांव की कीर्तन मंडलियों को सम्मानित किया गया। गोसेवा आयोग के अध्यक्ष राजेंद्र अण्थ्वाल ने कहा कि प्रत्येक अनुष्ठान में महिलाओं की भूमिका सबसे अधिक व महत्वपूर्ण होती है। इसलिए महिलाएं देवी का स्वरूप मानी गई है। उन्होंने ग्रामीण महिलाओं को गौ पालन के लिए सरकार की ओर से चलाई जा रही योजनाओं के बारे में भी बताया। कहा कि गौ पालन कर महिलाएं स्वयं की आर्थिकी को मजबूत कर सकती हैं। इस मौके पर राज्य आंदोलनकारी व उक्रांद के वरिष्ठ नेता महेंद्र सिंह रावत, ग्रामीण विकास नागरिक मंच के अध्यक्ष प्रवेश नवानी, भाजपा नेता विजय लखेड़ा, प्रमोद चौहान आदि मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *