जी-20 की मेजबानी देश के लिए बड़ी उपलब्धि

Spread the love

जयन्त प्रतिनिधि।
कोटद्वार : समाजशास्त्र विभाग और आई क्यूएसी के संयुक्त तत्वावधान में जी-20 पर व्याख्यानमाला एवं क्विज प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। इस दौरान शिक्षकों ने विद्यार्थियों को जी-20 के महत्व के बारे में बताया। इस अवसर पर क्विज प्रतियोगिता का भी आयोजन किया, जिसमें प्रथम स्थान पर शालिनी, द्वितीय स्थान पर शीतल और तृतीय स्थान पर सौरभ रहे।
डॉ. पीताम्बर दत्त बड़थ्वाल हिमालयन राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय, कोटद्वार में जी-20 पर व्याख्यानमाला का आयोजन किया गया। समाजशास्त्र विभाग और आईक्यूएसी के संयुक्त तत्वावधान में जी-20 पर व्याख्यानमाला का आयोजन किया गया। व्याख्यानमाला का विषय जी-20 महिला सशक्तिकरण और लैंगिक समानता में विश्व को राह दिखाता भारत था। महाविद्यालय की प्राचार्य प्रो. जानकी पंवार ने कार्यक्रम का शुभारंभ किया। प्राचार्य प्रो. जानकी पंवार ने बताया की यह बड़े गर्व का विषय है की इस बार भारत जी-20 की अध्यक्षता कर रहा है। कहा कि महिला सशक्तिकरण और लैंगिक समानता के संबंध में छात्र-छात्राओं को जागरूक किया। कार्यक्रम की मुख्य वक्ता विभाग प्रभारी समाजशास्त्र डॉ. तनु मित्तल ने बताया कि जी-20 की मेजबानी करना भारत के लिए एक बहुत बड़ी उपलब्धि है। भारत वैश्विक पटल पर अपनी अलग पहचान बना सकेगा। इस मौके पर डॉ. कविता रानी, डॉ. सुरेखा घिल्डियाल, आइक्यूएसी के संयोजक डॉ. प्रवीण जोशी, डॉ. सुषमा थलेडी, डॉ. रोशनी असवाल सहित अनुराग भट्ट, हिमानी, नितिन भंडारी, शीतल, दीपिका, संजना, रश्मि, मेघा, संजना, शालिनी बड़थ्वाल, हिमानी, स्वाति, स्वेता, प्रियंका, शिवानी, अंजू, नेहा भंडारी, पूनम, अंजू, प्रियंका, संतोषी, सौरभ, शिक्षा, गायत्री, रंजना, मीनाक्षी, सहित कुल 48 छात्र-छात्राएं उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *