कंप्यूटर सेंटर गई किशोरी संदिग्ध हालात में लापता

Spread the love

जयन्त प्रतिनिधि।
रुड़की : कंप्यूटर सेंटर गई 13 वर्षीय किशोरी संदिग्ध परिस्थितियों में लापता हो गई। पुलिस ने परिजनों की तहरीर पर अज्ञात के खिलाफ अपहरण का मुकदमा दर्ज कर लिया है। किशोरी के फोन नंबर की कॉल डिटेल पुलिस ने खंगालनी शुरू कर दी है। वहीं संपर्क में रहने वाले परिचितों से भी पूछताछ चल रही है। गंगनहर कोतवाली क्षेत्र निवासी 13 वर्षीय किशोरी 26 नवंबर को दोपहर के वक्त सुनहरा रोड पर कंप्यूटर सेंटर में कोचिंग के लिए घर से निकली थी। परिजनों ने दोपहर करीब 4:30 बजे के आसपास पुत्री को फोन किया तो फोन नहीं मिला था। अनहोनी की आशंका पर कंप्यूटर सेंटर जाकर जांच पड़ताल की। वहां से पता चला कि पुत्री कंप्यूटर सेंटर आई ही नहीं थी। जिसके बाद किशोरी की आसपास काफी तलाश की गई। लेकिन कहीं से भी पुत्री के बारे कोई जानकारी परिजनों को नहीं मिल पाई। पुलिस को मामले में तहरीर देकर कार्रवाई करने की मांग की गई। एसएसआई संतोष कुमार पैथवाल ने बताया कि 13 वर्षीय किशोरी के लापता होने के मामले में अज्ञात के खिलाफ अपहरण का मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। कुछ फोन नंबरों कि पुलिस कॉल डिटेल खंगाल रही है। परिचितों से भी पुलिस पूछताछ कर रही है। किशोरी को जल्द से जल्द सकुशल बरामद करने के पूरे प्रयास चल रहे हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *