जनप्रतिनिधियों को दिया कम्प्यूटर का प्रशिक्षण

Spread the love

जयन्त प्रतिनिधि।
कोटद्वार : पंचायती राज विकास विभाग के सौजन्य व सूचना एवं प्रौद्योगिकी विभाग व हिल्ट्रान कैल्क की ओर से विकासखंड मुख्यालय द्वारीखाल में पंचायत प्रतिनिधियों के लिए प्रशिक्षण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस दौरान पंचायत प्रतिनिधियों को कम्प्यूटर आधारित विभागीय जानकारियां दी गई।
प्रशिक्षण कार्यक्रम का शुभारंभ ब्लाक प्रमुख महेन्द्र सिंह राणा ने दीप प्रज्वलित कर किया। प्रशिक्षण में मास्टर ट्रेनर काजल नेगी ने जनप्रतिनिधियों एवं कर्मचारियों को कम्प्यूटर आधारित आहरण वितरण एवं अन्य विभागीय जानकारियां दी। ब्लाक प्रमुख महेन्द्र राणा ने कहा कि इस कार्यक्रम के माध्यम से जन प्रतिनिधियों एवं कर्मचारियों को अपने विषयों के कार्य सम्पादन में आसानी होगी। प्रशिक्षण में जिला पंचायत सदस्य, क्षेत्र पंचायत सदस्यों, ग्राम प्रधान, ग्राम पंचायत विकास अधिकारी एवं आगनबाड़ी कार्यकर्ताओं ने भाग लिया। इस अवसर पर हिल्ट्रान निदेशक डा. नन्द किशोर जखमोला, प्रभारी खण्ड विकास अधिकारी केदारदत्त कण्डवाल, सहायक विकास अधिकारी जयदीप रावत, प्रधान संगठन अध्यक्ष अर्जुन नेगी, क्षेत्र पंचायत सदस्य कलोड़ी राजमोहन नेगी, प्र्रधान किन्सुर दीपचन्द्र शाह, प्रधान सयाल्ना श्रीमती संजीता देवी, क्षे.प.सदस्य बिटटू बिष्ट, क्षे.पं.सदस्य मस्तान सिंह, सामाजिक कार्यकर्ता संजीव जुयाल, छत्रपाल सिंह, धर्मेन्द्र बिष्ट, सुरेश सिंह, प्रधान कुलदीप सिंह, प्रधान रिंगवाडगांव मुन्नी देवी, प्रधान गहली जितेन्द्र सिंह, प्रधान डाबर नत्थीलाल, प्रधान चमोलीगांव मीना देवी, प्रधान जमेली नीलम देवी सहित समस्त आंगनबाडी कार्यकत्री उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *