उत्तरकाशी में ज्वैलरी दुकानों की संख्या बढ़ने पर चिंता जताई

Spread the love

उत्तरकाशी। उत्तराखंड स्वर्णकार संघ जिला इकाई उत्तरकाशी से जुड़े स्वर्णकारों ने जिले में बढ़ रही स्वर्ण व्यापारियों की संख्या पर चिंता जताई है। स्वर्णकारों ने बैठक कर बाहरी राज्यों से आ रहे ऐसे लोगों पर पुलिस से नकेल कसने की मांग रखी है। साथ ही लूट खसोट का हवाला देते हुए जिले में नई खुल रही ज्वैलर्स की दुकानों से सावधान रहने की लोगों से अपील की है। मंगलवार को उत्तरकाशी के जयपुर मंदिर में हुई स्वर्णकार संघ की बैठक में शहर में आए दिन खुल रही ज्वैलरी की नई दुकानों लेकर विस्तृत चर्चा हुई। कारोबारियों ने कहा कि यहां पर बाहरी व्यापारी बड़ी संख्या में बिहार व बंगाल से पलायन कर आ रहे हैं। और अधिक किराया देकर दुकान व कमरा किराए पर ले रहे हैं। फिर यहां के भोले भाले लोगों से मेलजोल बढ़ाकर उन्हें कई तरह के प्रलोभन देकर अपनी ज्वैलरी दुकान के प्रति आकर्षित कर रहे हैं। स्थानीय लोगों से नाते रिश्तेदारी जोड़ते हैं और ग्राहकों को कम भाव व उधार का लालच देकर अशुद्घ सोना या मोटी रकम हड़प रातों रात फरार भी हो जाते हैं। बैठक में स्वर्णकारों ने इसके लूट खसोट के कई उदाहरण देकर लोगों को सावधान रहने को कहा। वहीं एसपी को ज्ञापन देकर बाहरी राज्यों से आ रहे ऐसे लोगों का सत्यापन करने की मांग रखी। कहा कि कुछ दुकानदार अपना नाम बदलकर ज्वैलर्स की दुकान खोलकर बैठे हैं। बैठक में संघ के जिलाध्यक्ष राजेंद्र सिंह पंवार, जिला महामंत्री ओम प्रकाश, अजय वर्मा, महेंद्र कुमार, मनोज वर्मा, रविंद्र पंवार, शीशपाल पंवार, रोहित पंवार, यशपाल पंवार, महेंद्र कुमार, प्रमोद मराठा आदि थे।

 

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *