कांग्रेस नेत्री कमला शाह के निधन पर जताया शोक
जयन्त प्रतिनिधि।
कोटद्वार: कांग्रेस की वरिष्ठ नेत्री और राज्य आंदोलनकारी कमला शाह के निधन पर उत्तराखंड राज्य निर्माण सेनानी मोर्चा के पदाधिकारियों व सदस्यों ने शोक व्यक्त किया है। संगठन कार्यालय में आयोजित शोक सभा में वक्ताओं ने कहा कि उन्होंने उत्तराखंड राज्य प्राप्ति आंदोलन में सक्रिया भूमिका निभाई। वह चिन्हित राज्य आंदोलनकारी होने के साथ ही पौड़ी जिले की चयन समिति की सदस्य भी थी। मौके पर दिवंगत आत्मा की शांति के लिए दो मिनट का मौन रखा गया। शोक व्यक्त करने वालों में मोर्चा अध्यक्ष महेंद्र सिंह रावत, महामंत्री गुलाब सिंह रावत, हयात सिंह गुसाई, इकरामुद्दीन,विजयपाल सिंह, नरेश अग्रवाल और संजू कश्यप सहित अन्य आंदोलनकारी शामिल रहे।