मुलायम सिंह के निधन पर जताया शोक

Spread the love

जयन्त प्रतिनिधि।
कोटद्वार: उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री और समाजवादी पार्टी के संस्थापक मुलायम सिंह यादव के निधन पर समाजवादी पार्टी उत्तराखंड के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष कुलदीप सिंह रावत सहित पार्टी कार्यकर्ताओं ने शोक व्यक्त किया है।
शोक सभा में वक्ताओं ने कहा कि राजनीति में आने से पहले वे शिक्षक थे। कांग्रेस विरोधी सोच के साथ वे सियासी अखाड़े में कूदे और राम मनोहर लोहिया के साथ समाजवाद की राह पकड़कर समाजवादी पार्टी की स्थापना की। वे तीन बार उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री बने और केंद्र सरकार में रक्षा मंत्री भी रहे। कहा कि यूपी की राजनीति में उनके योगदान को भुलाया नहीं जा सकता। शोक व्यक्त करने वालों में कुलदीप सिंह रावत, अजय कुमार, राजेंद्र कुमार असवाल, नरेंद्र रावत, धीरेंद्र नेगी, वीरेंद्र सिंह, देवेंद्र बिष्ट, राजकुमार और टी0डी0 मासीवाल, आदि कार्यकर्ता शामिल थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *