कुलपति की माँ के निधन पर जताया शोक

Spread the love

जयन्त प्रतिनिधि।
श्रीनगर : हेमवती नंदन बहुगुणा गढ़वाल केंद्रीय विवि की कुलपति प्रो. अन्नपूर्णा नौटियाल की माता, विवि के भौतिकी विभाग में कार्यरत दर्शन सेमवाल की पत्नी व परीक्षा नियंत्रक कार्यालय में एलडीसी पद पर कार्यरत नैन सिंह राणा के आकस्मिक निधन पर गढ़वाल विवि के कर्मचारियों व शिक्षकों ने गहरा दु:ख प्रकट किया। विवि की ओर से तीनों दिवंगत आत्माओं की शांति के लिए प्रशासनिक भवन के प्रांगण में शोक सभा का आयोजन किया गया। मौके पर दो मिनट का मौन रखकर सभी ने दिवंगत आत्माओं को श्रद्धांजलि अर्पित की।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *