शौचालय और हौज निर्माण में अनियमितता की पुष्टि

Spread the love

टिहरी। ब्लाक नरेंद्रनगर के बैराई गांव के प्रधान से मनरेगा लोकपाल से वर्ष 2014 से 2019 के बीच मनरेगा व स्वच्छ भारत मिशन में हुई अनियमिताओं को लेकर जानकारी तलब की है। मनरेगा लोकपाल ने जानकारी तलब करते हुये निर्देश दिये की शिकायतकर्ताओं को समय पर सूचना देने के साथ ही तत्कालीन प्रधान पर कार्रवाई सुनिश्चित करने को सभी जानकारी के साथ संतुष्टि प्रमाण पत्र भी दें। मनरेगा लोकपाल जगदीश प्रसाद नौटियाल ने बैराई गांव के प्रधान मनोज को पत्र लिखकर बताया कि पूर्व प्रधान नरेंद्र सिंह व उनकी धर्मपत्नी सरोजनी देवी के कार्यकाल में 2014 से 2019 के तहत मनरेगा व स्वच्छ भारत मिशन के अंतर्गत शौचालयों के लिए स्वीकृत धनराशि के भुगतान व निर्माण की शिकायत विष्णु भट्ट व मायाराम ने मुख्यमंत्री उत्तराखंड से की थी। जांच ब्लाकस्तर पर स्वजल परियोजना स्वच्छ भारत मिशन ने करवाई। जिससे अनियमितता सामने आई है। योजना की स्वीकृत स्थल से अन्यत्र निर्माण करवाना, डुबरी नामे तोक में हौज निर्माण में अनियमिता प्रकाश में आई है। वर्तमान प्रधान मनोज से इन योजनाओं के संतुष्टि प्रमाण-पत्र देने को कहा गया है। किन कारणों से लाभार्थियों की राशि को लंबे समय तक किस कारण रोका गया। सभी जानकारियां देने को कहा है, ताकि शिकायतकर्ता को संपूर्ण जानकारी देने के साथ ही तत्कालीन प्रधान के खिलाफ उचित कार्यवाही अमल में लाई जा सके।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *