कोटद्वार-पौड़ी

कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने नव निर्वाचित पदाधिकारियों का किया स्वागत

Spread the love
Backup_of_Backup_of_add

जयन्त प्रतिनिधि।
कोटद्वार। कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने कांग्रेस व्यापार प्रकोष्ठ के नव निर्वाचित पदाधिकारियों का फूल मालाओं के साथ भव्य स्वागत किया। इस मौके पर रजनीश उप्पल, दीपक ध्यानी, श्रीमती कविता भाटिया, लक्ष्मी, बीना देवी, राहुल ने कांग्रेस की सदस्यता ग्रहण की।
जिलाध्यक्ष डा़ॅ चन्द्रमोहन खर्कवाल ने बताया कि प्रदेश कांग्रेस व्यापार मंडल प्रकोष्ठ के दिशा निर्देशन पर प्रदेश स्तरीय कार्यकारिणी का गठन कर दिया गया है। कोटद्वार से मोहन ऐरन, महावीर सिंह रावत, विजय माहेश्वरी, नीरज अग्रवाल, प्रदीप अग्रवाल को प्रदेश उपाध्यक्ष, संजय मित्तल को प्रदेश महासचिव, सुनील दत्त सेमवाल को प्रदेश प्रवक्ता की जिम्मेदारी सौंपी गयी है। इसके अलावा हरीश भाटिया, प्रदीप अग्रवाल, राधेलाल भाटिया, राजीव गुप्ता, आशुतोष वर्मा को प्रदेश सचिव नियुक्त किया गया है। श्याम सुंदर अग्रवाल को कांग्रेस व्यापार प्रकोष्ठ का जिलाध्यक्ष एवं विनय अग्रवाल को नगर अध्यक्ष की जिम्मेदारी दी गई है। इस अवसर पर पूर्व मंत्री सुरेन्द्र सिंह नेगी ने व्यापारियों के हितों की रक्षा के लिए सदैव आगे रहने का भरोसा दिया। उन्होंने वर्तमान में भाजपा सरकार के कार्यकाल को घोर निराशा जनक बताते हुए कहा कि क्षेत्रीय जनप्रतिनिधि की अनदेखी के कारण कोटद्वार के विकास पर ग्रहण लग गया है। इस मौके पर सेवादल के अध्यक्ष राकेश शर्मा, पार्षद अनिल रावत, विपिन डोबरियाल, महिला कांग्रेस महानगर अध्यक्ष श्रीमती शकुंतला चौहान, श्रीमती मीना बछुवाण, कृष्णा बहुगुणा, प्रीति सिंह, ब्लॉक अध्यक्ष सुनीता बिष्ट, भारत सिंह रावत, सतेन्द्र सिंह नेगी, रमेश खंतवाल, बलवीर सिंह रावत, साबर सिंह नेगी, धीरेन्द्र सिंह बिष्ट, जितेन्द्र भाटिया आदि मौजूद थे। कार्यक्रम का संचालन पूर्व राज्यमंत्री विजय नारायण सिंह ने किया। (

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!