कोटद्वार-पौड़ी

कांग्रेस ने महगांई के विरोध में सरकार का पुतला फूंका

Spread the love
Backup_of_Backup_of_add

जयन्त प्रतिनिधि।
कोटद्वार। प्रदेश कांग्रेस कमेटी के आह्वान पर जिला कांग्रेस कमेटी कार्यकर्ताओं लगातार बढ़ रही महगांई के विरोध में सरकार का पुतला फूंका। साथ ही सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। कार्यकर्ताओं ने आरोप लगाते हुए कहा कि भाजपा सरकार महगांई पर अंकुश लगाने में नाकाम रही है।
जिलाध्यक्ष डॉ. चन्द्रमोहन खर्कवाल के नेतृत्व में कांग्रेस कार्यकर्ता जिला कार्यालय से जुलूस की शक्ल में केन्द्र एवं प्रदेश सरकार के खिलाफ प्रदर्शन करते हुए तहसील तिराहे पर पहुंचे। जहां सरकार के पुतले को आग के हवाले किया। कार्यकर्ताओं ने कहा कि रसोई गैस, पेट्रोल, डीजल सहित दैनिक उपयोग की वस्तुओं के दामों में दिन प्रतिदिन बेतहासा वृद्धि हो रही है। सरकार महगांई पर अंकुश नहीं लगा पा रही है। उन्होंने कहा कि चुनाव के दौरान भाजपा ने महगांई कम करने का जनता से वादा किया था, लेकिन भाजपा सरकार महंगाई पर अंकुश लगाने में पूरी तरह से नाकाम रही है। सरकारी विभागों में लाखों पर रिक्त है, सरकार इन पदों पर नियुक्ति नहीं कर रही है। उन्होंने कहा कि यदि जल्द ही महगांई पर अंकुश नहीं लगाया गया तो कांग्रेस सड़कों पर उतरकर आंदोलन को बाध्य होगी। पुतला दहन करने वालों में इस मौके पर जिलाध्यक्ष डा़ॅ चन्द्रमोहन खर्कवाल, महानगर अध्यक्ष संजय मित्तल, विजय रावत, श्राीमती शकुंतला चौहान, धीरेन्द्र सिंह बिष्ट, शंकेश्वर प्रसाद सेमवाल, रमेश चन्द्र खंतवाल, बलवीर्र ंसह रावत, जितेन्द्र भाटिया, राजेन्द्र सिंह गुसांई, साबर सिंह नेगी, वृजपाल सिंह नेगी, धीरेन्द्र कंडारी, श्रीमती प्रीति सिंह, नत्थू सिंह अधिकारी, मातवर सिंह रावत, तिलक राज भाटिया, श्रीमती मीना बछवाण, महावीर सिंह रावत, दलीप सिंह रावत, सुनील दत्त सेमवाल, वियज माहेश्वरी, श्रीमती कविता, सुनीता बिष्ट, श्रीमती कृष्णा बहुगुणा, उपेन्द्र सिंह नेगी, प्रदीप सिंह नेगी, सूरज नेगी, अंकित बिष्ट, अमित, विनीता भारती, पूजा त्यागी आदि शामिल थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!