कोटद्वार-पौड़ी

कांग्रेस का महंगाई के खिलाफ प्रदर्शन 

Spread the love
जयन्त प्रतिनिधि।
श्रीनगर गढ़वाल। रसोई गैसों की कीमतों में लगातार हो रही वृद्धि के खिलाफ श्रीनगर में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने गहरा आक्रोश व्यक्त किया।
विरोध स्वरूप यहां स्थानीय गोला बाजार में प्रदर्शन कर कार्यकर्ताओं ने केंद्र सरकार का पुतला भी फूंका। इस दौरान कार्यकर्ताओं ने कहा कि गैस सिलेंडर आज 900 के पार चला गया है। जिससे महिलाओं को रसोई का बजट चलाना मुश्किल हो गया है। आठ माह में ही रसोई गैस के दामों में अप्रत्याशित बढ़ोतरी हो गई है। बढ़ती महंगाई से जनता त्राहि-त्राहित कर रही है। उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार लगातार जन विरोधी निर्णय ले रही है। जिसका भुगतभोगी आम जनता को बनना पड़ रहा है। इस मौके पर पीसीसी सदस्य वीरेंद्र नेगी, नगर अध्यक्ष भूपेंद्र पुंडीर, उम्मेद सिंह मेहरा, मीडिया प्रभारी लाल सिंह नेगी, मीना रावत, परवेज अहमद, विजय रावल, वाईएस पंवार, रेखा अग्रवाल, अंजू भट्ट, रजनी देवी आदि मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!